फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   adipurush amid prabhas film trolling Arun Govil reaction came on movie actor reacted over the Language read

Arun Govil On Adipurush: रामायण के ‘राम’ को नहीं पसंद आई प्रभास की आदिपुरुष, मेकर्स पर जमकर भड़के अरुण गोविल

Sat, 17 Jun 2023 08:46 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sat, 17 Jun 2023 08:46 PM IST
सार

प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर 'आदिपुरुष' 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इस बीच टीवी के 'राम' यानी एक्टर अरुण गोविल का रिएक्शन भी आया है।
 

विज्ञापन
adipurush amid prabhas film trolling Arun Govil reaction came on movie actor reacted over the Language read
अरुण गोविल, प्रभास, कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओम राउत के निर्देशन में बनी और प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर 'आदिपुरुष' 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इस बीच टीवी के 'राम' यानी एक्टर अरुण गोविल का रिएक्शन भी आया है।

विज्ञापन


'आदिपुरुष' पर अरुण गोविल का रिएक्शन
एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान अरुण गोविल ने कहा है कि रामायण एक आस्था का विषय है और उसके स्वरूप के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने आगे कहा, 'राम-सीता-हनुमान को आधुनिकता और पौराणिकता के ढांचे में बांटना गलत है। ये सभी आदि भी हैं, अनंत हैं और इन सबके स्वरूप पहले से तय हैं तो उसी स्वरूप को फिल्म में दिखाने में क्या आपत्ति थी।
विज्ञापन


भाषा पर जताई नाराजगी
उन्होंने आगे कहा कि मूल भावना से छेड़छाड़ कर मेकर्स क्या साबित करने की कोशिश कर रहे थे। अगर मेकर्स ने बच्चों के लिए यह फिल्म बनाई है तो बच्चे से पूछिए क्या उन्हें यह फिल्म पसंद आई है या नहीं? इसके अलावा एक्टर ने फिल्म में इस्तेमाल की गई भाषा पर भी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा, 'मुझे इस तरह की भाषा अच्छी नहीं लगती है और मैं हमेशा मर्यादित भाषा का इस्तेमाल करता हूं और ऐसे में रामायण में इस तरह की भाषा का मैं समर्थन नहीं करता हूं। फिल्म के रिसर्च की बात है तो मेकर्स ने क्रिएटिव लिबर्टी ली है, लेकिन अगर वो फिल्म में अपना नया इनपुट डालना चाहते थे फिल्म तो यह ठीक नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


'स्टार कास्ट की गलती नहीं' 
उन्होंने आगे कहा कि फिल्म का जब पहला टीजर सामने आया था तब मेरी मेकर्स से बात हुई थी और उन्होंने अपनी राय उन्हें बता दी थी। समझ नहीं आया कि मेकर्स ने क्या सोचकर यह फिल्म बनाई है। साथ ही उन्होंने फिल्म की कास्ट के बारे में बात करते हुए कहा कि इसमें कलाकारों की गलती नहीं होती है। उनका किरदार और स्वरूप मेकर्स ने तय किया है।


यह भी पढ़ें- Adipurush: ओम राउत की 'आदिपुरुष' पर भारी पड़ा स्वदेश का 'रामायण सीन', दर्शक बोले- 500 करोड़ से बेहतर 50 सेकेंड


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed