सब्सक्राइब करें

Om Raut: मंदिर के सामने ओम राउत ने कृति को किया गुडबाय किस तो भड़के भाजपा नेता, वीडियो शेयर कर उठाए सवाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 07 Jun 2023 07:16 PM IST
विज्ञापन
adipurush director om raut kisses and hugs kriti sanon in tirupati temple created controversy video goes viral
ओम राउत, कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभास, कृति सेनन और ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' पिछले कई महीनों से चर्चा में बनी हुई। फैन्स फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हाल ही मेकर्स ने 'आदिपुरुष' का फाइनल ट्रेलर रिलीज किया, जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला। मेकर्स ने तिरुपति में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया था। इसके बाद फिल्म की टीम तिरुपति के वेंकटेश्वर मंदिर दर्शन के लिए गए। लेकिन वहां ओम राउत ने कृति सेनन को अलविदा कहते हुए किस कर लिया, जिस पर बवाल मच गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख यूजर्स नाराज हैं। वहीं एक बीजेपी नेता ने भी विवादित बात बोल दी।

Trending Videos
adipurush director om raut kisses and hugs kriti sanon in tirupati temple created controversy video goes viral
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

वायरल वीडियो में कृति सेनन, प्रभास और डायरेक्टर ओम राउत मंदिर के प्रांगण में हैं। दर्शन के बाद जब टीम वहां से अलविदा लेती है और कृति सेनन भी चलने को तैयार होती हैं, तो ओम राउत उनसे गलते मिलते हैं। और फिर गाल पर 'गुडबाय किस' कर लेते हैं। मंदिर के अंदर इस तरह किस करने और गले लगाने को लेकर विवाद पैदा हो गया है। सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे लोग हैं, जिनकी भावनाएं आहत हो गई हैं, और वो गुस्सा निकाल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
adipurush director om raut kisses and hugs kriti sanon in tirupati temple created controversy video goes viral
ओम राउत - फोटो : सोशल मीडिया

बेशक किसी से विदा लेते या गुडबाय करते वक्त गले मिलना या किस करना आम बात है, खासकर फिल्म इंडस्ट्री में। लेकिन बीजेपी के स्टेट सेक्रेटरी रमेश नायडू को यह बात नागवार गुजरी। उन्होंने इस पर आपत्ति जताते हुए ट्विटर पर लिखा और प्रभास व कृति सेनन को टैग भी किया।

adipurush director om raut kisses and hugs kriti sanon in tirupati temple created controversy video goes viral
ओम राउत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रमेश नायडू ने लिखा, 'क्या यह जरूरी है कि मंदिर जैसे पवित्र स्थान पर इस तरह की हरकतें की जाएं? भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के मंदिर में इस तरह किस करना और गले लगाना...यह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। यह एकदम अपमानजनक है।' हालांकि बाद में रमेश नायडू ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।


विज्ञापन
adipurush director om raut kisses and hugs kriti sanon in tirupati temple created controversy video goes viral
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, कृति सेनन फिल्म ‘आदिपुरुष’ में माता सिता का रोल प्ले कर रही हैं और फिल्म के रिलीज होने से पहले उनकी ऐसी हरकत से लोग भड़क उठे हैं। इस पूरे विवाद पर अब तक ओम राउत या कृति सेनन की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है। वहीं फिल्म ‘आदिपुरुष’ 16 जून को हिंदी, तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

यह भी पढ़ें: अगली वेब सीरीज की तैयारियों में जुटीं रसिका दुग्गल, पहुंचीं झीलों के शहर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed