मनोरंजन जगत के सितारे अपनी फिल्मों के एलान मात्र से सुर्खियों का हिस्सा बन जाते हैं। इसके अलावा अपनी निजी जिंदगी, फैशन स्टेटमेंट और फिटनेस से भी फैंस को इंस्पायर करते नजर आते हैं। इतना ही नहीं फिल्मी गलियारे में दो स्टार्स की दोस्ती और दुश्मनी की भी खूब चर्चा होती है। वहीं, ये सेलेब्स किसी एक मुद्दे को लेकर हुए मतभेद या उड़ाए गए मजाक से भी दुसरे को-स्टार से खफा हो जाते हैं, और इनके कोल्ड वॉर की झलक समय-समय पर देखने को मिल जाती है। बी-टाउन की कुछ नामचीन हस्तियां तो ऐसी भी हैं, जिन्होंने सुपरहिट फिल्मों को महज अपने को-स्टार का नाम जानकर करने से मना कर दिया, और जब यह खबर सामने आई तो हर कोई दंग रह गया। आइए इन सेलिब्रिटीज के नाम और फिल्मों को जान लेते हैं-
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर खूब लाइमलाइट बटोरते हैं। सलमान 57 वर्ष के हो चुके हैं, बावजूद इसके भी वह शादी का लड्डू खाने से बचते रहे हैं। हालांकि, इनके लव अफेयर्स के किस्से कम नहीं हैं। वहीं, एक दौर ऐसा था जब दबंग खान पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड डीवा ऐश्वर्या राय के प्यार में पागल थे, लेकिन दोनों के रिश्ते का अंत एक बुरे मोड़ पर हुआ था। रिपोर्ट की मानें तो, ‘बाजीराव मस्तानी’ में पहले मस्तानी का किरदार ऐश्वर्या को ऑफर हुआ था, लेकिन जब उन्हें पता चला कि बाजीराव के किरदार के लिए सलमान खान को चुना गया है तो उन्होंने प्रोजेक्ट से अपने हाथ पीछे खींच लिए। सलमान ने भी मूवी को करने से इनकार कर दिया। बाद में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस फिल्म का हिस्सा बने और मूवी बड़ी हिट साबित हुई।
3 of 5
ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या राय अब गिनी-चुनी फिल्मों में ही नजर आती हैं। बावजूद इसके भी अगर उन्हें कोई फिल्म की स्क्रिप्ट या को-स्टार पसंद नहीं आते हैं, तो वह प्रोजेक्ट को ना करने से नहीं चूकती हैं। रिपोर्ट हैं कि फिल्म 'बादशाहो' पहले ऐश्वर्या राय को ऑफर हुई थी, लेकिन उन्हें जैसे ही पता चला कि इसमें उनके साथ इमरान हाशमी भी होंगे उन्होंने फिल्म को करने से मना कर दिया। इमरान ने एक बार ‘कॉफी विद करण’ में ऐश को प्लास्टिक की गुड़िया कह दिया था, जिसके बाद से दोनों के बीच कोल्ड वॉर जारी है।
Laxman Utekar: 'एक पर एक फ्री' ऑफर की वजह से चल रही 'जरा हटके जरा बचके'? निर्देशक ने जवाब से की सबकी बोलती बंद
4 of 5
करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्टी की 'पू' यानी करीना कपूर, फिल्ममेकर करण जौहर की बेहद अच्छी दोस्त हैं। खबरें हैं कि करीना, करण जौहर की फिल्म ‘बदतमीज दिल’ में नजर आने वाली थीं। हालांकि, बेबो को जब यह पता चला कि फिल्म में इमरान हाशमी भी होने वाले हैं, उन्होंने इसे करने से मना कर दिया। उस वक्त जानकारी मिली थी कि करीना, इमरान को ए लिस्टर स्टार नहीं मानती हैं।
Debina Bonnerjee: बॉडी शेमिंग करने वालों पर फूटा देबीना का गुस्सा, 40 साल की एक्ट्रेस ने दिया झन्नाटेदार जवाब
5 of 5
रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
लिस्ट में रणबीर कपूर का भी नाम शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक फिल्ममेकर ने रणबीर कपूर और सोनाक्षी सिन्हा को कास्ट कर फिल्म बनानी चाही थी, लेकिन एक्टर ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था। यूं तो रणबीर की सोनाक्षी से कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन उनका मानना है कि सोनाक्षी उनसे उम्र में थोड़ी बड़ी लगती हैं और फैंस को पर्दे पर यह जोड़ी पसंद नहीं आएगी।