फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Adipurush fans chant Jai Shree Ram as a monkey enters theatre during film screening video goes viral

Adipurush: 'आदिपुरुष' की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर में घुसा बंदर, दर्शक बोले- फिल्म देखने आए राम भक्त हनुमान

Fri, 16 Jun 2023 02:07 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 16 Jun 2023 02:07 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक थिएटर में 'आदिपुरुष' की स्क्रीनिंग के दौरान एक बंदर को घुसते हुए देखा गया।

विज्ञापन
Adipurush fans chant Jai Shree Ram as a monkey enters theatre during film screening video goes viral
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आदिपुरुष' आखिरकार सिनेमाघरों में आज रिलीज हो चुकी है। थिएटर्स हाउसफुल हैं और दर्शकों की भारी भीड़ नजर आ रही हैं। फिल्म को देखने के लिए दर्शक बेहद उत्साहित हैं। सिनेमाघरों से फैंस फिल्म के अलग-अलग दृश्यों की क्लिप साझा कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 'आदिपुरुष' को दिखाने वाले एक थिएटर में बंदर को आते हुए देखा गया।

विज्ञापन

Adipurush fans chant Jai Shree Ram as a monkey enters theatre during film screening video goes viral
'आदिपुरुष' की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर में घुसा बंदर - फोटो : Social media

दरअसल, वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक सिनेमाघर में पर्दे पर 'आदिपुरुष' दिखाई जा रही थी और हॉल दर्शकों की भीड़ से भरा हुआ था। इस बीच एक एक बंदर सिनेमाघर में दीवार के सहारे घुस गया और पर्दे की ओर देखने लगा, जहां फिल्म चल रही थी। बदंर को देखते हुए सिनेमाघर का माहौल बदल गया। दर्शक उत्साहित हो उठे और 'जय श्री राम' के नारों से सिनेमाघर गूंजने लगा।

Salman Khan: 'टाइगर 3' के सेट से लीक हुआ सलमान का वीडियो, रूफटॉप पर स्टंट करते नजर आए अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन

Adipurush fans chant Jai Shree Ram as a monkey enters theatre during film screening video goes viral
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अब दर्शक इस वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से साझा कर रहे हैं। साथ ही फैंस का कहना है कि थिएटर में भगवान हनुमान स्वयं फिल्म देखने आए थे। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि भगवान हनुमान ने फिल्म को देखकर आशीर्वाद दिया है। बता दें कि फिल्म की रिलीज से पहले, निर्देशक ओम राउत ने निर्माताओं से भगवान हनुमान के लिए एक सीट खाली रखने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा था, “मेरी मां कहती हैं जब भी रामायण का मंचन होता है, हनुमान जी इसे देखने आते हैं तो मेरा भूषण सर, अनिल थडानी सर से निवेदन है कि हमारे हनुमान जी के लिए आदिपुरुष के हर शो में एक सीट खाली रखी जाए। दुनिया में हर जगह जहां भी आदिपुरुष शो होता है, मैं निर्माता और वितरक से अनुरोध करता हूं कि हनुमान जी के लिए एक आसन रखें। वे रामायण देखने आएंगे।

Mimoh Chakraborty: 'पापा ने कभी हमें अधिक प्यार नहीं किया...' मिथुन चक्रवर्ती संग अपने रिश्ते पर बोले मिमोह


 
विज्ञापन

Adipurush fans chant Jai Shree Ram as a monkey enters theatre during film screening video goes viral
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

'आदिपुरुष' का निर्देशन ओम राउत ने किया है। फिल्म में प्रभास ने राघव का रोल निभाया है, जबकि कृति सेनन जानकी के किरदार में नजर आ रही हैं। वहीं सैफ अली खान ने लंकेश और सनी सिंह ने लक्ष्मण का रोल प्ले निभाया है। हनुमान का किरदार देवदत्त नागे ने निभाया है। ओपनिंग डे पर फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

Section 84: डायना पेंटी ने खत्म की 'सेक्शन 84' की शूटिंग, अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का साझा किया अनुभव


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed