बाहुबली से पैन इंडिया स्टार बन चुके साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष की घोषणा जब से हुई है तब से यह सुर्खियों में बनी हुई है। यह फिल्म साल 2023 की सबसे मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। आदिपुरुष को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म का पोस्टर, टीजर सामने आने के बाद फैंस इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। अब आखिरकार उनका इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि मेकर्स ने 9 मई यानी आज आदिपुरुष का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। प्रभास और कृति सेनन की केमेस्ट्री ट्रेलर में दिल जीतने का काम कर रही है। राम के किरदार में प्रभास छा गए हैं, माता सीता बनी कृति का सौम्य रूप हर किसी का मन मोह रहा है।
Adipurush Tralier: 'आदिपुरुष' का ट्रेलर हुआ रिलीज, प्रभास का राम अवतार छाया, जानकी बनी कृति का दिखा सौम्य रूप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रियंका नेगी
Updated Tue, 09 May 2023 02:07 PM IST
सार
बाहुबली स्टार प्रभास और अदाकारा कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन