फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aditya Chopra happy birthday film director producer screenwriter married Rani Mukerji love life film DDLJ more

Aditya Chopra Birthday: आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी की लव स्टोरी, जानिए दिलचस्प किस्से और कुछ अनसुनी बातें

Wed, 21 May 2025 08:57 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 21 May 2025 08:57 AM IST
सार

Film Director Aditya Chopra: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर जानिए रानी मुखर्जी के साथ उनकी लव स्टोरी। कब और कैसे मिलने से लेकर उनकी शादी तक का पूरा किस्सा...

विज्ञापन
Aditya Chopra happy birthday film director producer screenwriter married Rani Mukerji love life film DDLJ more
रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम, एक्स

विस्तार

लाइमलाइट से दूर रहने वाले बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक आदित्य चोपड़ा और रानी की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। आइए, जानते हैं उनकी लव लाइफ से जुड़े दिलचस्प किस्से, उनकी पहली मुलाकात, प्यार की शुरुआत और यश चोपड़ा की राय के बारे में।
विज्ञापन

आदित्य का जन्म
दिवंगत फिल्म निर्माता यश चोपड़ा और पामेला चोपड़ा के बड़े आदित्य चोपड़ा का आज जन्म 21 मई को जन्मदिन है। आदित्य का जन्म आज ही के दिन 1971 को मुंबई में हुआ था। आदित्य भारतीय फिल्म निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक हैं। वह यश राज फिल्म्स (YRF) के अध्यक्ष हैं। उनके द्वारा निर्मित फिल्में उन्हें अब तक के सबसे अधिक कमाई करने वाले भारतीय फिल्म निर्माताओं में से एक बनाती हैं। फिल्म की तरह ही आदित्य की लव लाइफ भी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आदित्य और रानी की पहली मुलाकात
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आदित्य और रानी की पहली मुलाकात 1990 में एक रेस्टोरेंट में हुई थी। उस समय रानी की पहली फिल्म 'राजा की आएगी बारात' रिलीज हुई थी। आदित्य को रानी का काम इतना पसंद आया कि उन्होंने करण जौहर को अपनी फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में रानी को कास्ट करने की सलाह दी थी। कहा जाता है कि आदित्य पहली मुलाकात में ही रानी को दिल दे बैठे थे। हालांकि, रानी ने उस समय आदित्य को नहीं पहचाना, क्योंकि वह इंडस्ट्री में नए-नए थे, जबकि आदित्य पहले से ही 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके थे। 2002 में फिल्म 'मुझसे दोस्ती करोगे' के सेट पर आदित्य और रानी की पहली प्रोफेशनल मुलाकात हुई। आदित्य इस फिल्म के प्रोड्यूसर थे। रानी ने एक इंटरव्यू में बताया कि आदित्य ने उनकी फ्लॉप फिल्मों का जिक्र करते हुए उन पर भरोसा जताया, जिससे उनकी दोस्ती शुरू हुई थी। 
विज्ञापन

कब बड़ी नजदीकियां
कथित तौर पर 2004 में यश चोपड़ा की फिल्म 'वीर-जारा' की शूटिंग के दौरान आदित्य और रानी की दोस्ती प्यार में बदलने लगी। कहा जाता है कि रानी, आदित्य के लिए घर से खाना बनाकर लाती थीं, जिससे दोनों के रिश्ते की चर्चा शुरू हुई। आदित्य ने 2001 में अपनी स्कूल फ्रेंड और इंटीरियर डिजाइनर पायल खन्ना से शादी की थी, लेकिन 2009 में उनका तलाक हो गया था। आदित्य ने रानी को डेट करने से पहले उनके घर जाकर उनके माता-पिता से औपचारिक रूप से इजाजत मांगी थी। 

गुपचुप डेटिंग का दौर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आदित्य और रानी ने करीब 8-12 साल तक अपने रिश्ते को गुप्त रखा। दोनों ने कभी सार्वजनिक रूप से अपने प्यार को स्वीकार नहीं किया, लेकिन रानी को चोपड़ा परिवार के फंक्शन्स में देखा जाता था। 21 अप्रैल 2014 को आदित्य और रानी ने इटली में एक निजी समारोह में शादी की। इस शादी में केवल करीबी परिवार और दोस्त शामिल थे। 2015 में रानी और आदित्य एक बेटी के माता-पिता बने, जिसका नाम उन्होंने 'आदिरा' रखा। यह नाम आदित्य (आदि) और रानी (रा) का मिश्रण है। रानी ने आदिरा की तस्वीरों को मीडिया से दूर रखा। कहा जाता है कि आदित्य के पिता यश चोपड़ा नहीं चाहते थे कि आदित्य अपनी पहली पत्नी पायल को तलाक दें। लेकिन पायल के ही समझाने पर यश चोपड़ा ने रानी को अपनी बहू के रूप में स्वीकार किया था।

आदित्य की फिल्में
आदित्य के एक मात्र भाई अभिनेता और निर्माता उदय चोपड़ा हैं। आदित्य ने 18 साल की उम्र में एक सहायक निर्देशक के रूप में अपना फिल्म निर्माण का करियर शुरू किया। आदित्य ने अपने पिता के साथ चांदनी, लम्हे और डर जैसी फिल्मों में काम किया। आदित्य ने 23 साल की उम्र में शाहरुख खान और काजोल के साथ रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से निर्देशक और लेखक के तौर पर शुरुआत की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed