फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adnan Sami: पाकिस्तान में पैदा हुआ सुरों का सरताज, जिसने भारतीय नागरिक बन पाक की सच्चाई दुनिया के सामने ला दी

Tue, 15 Aug 2023 09:21 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 15 Aug 2023 09:21 AM IST
विज्ञापन
Adnan Sami Birthday know unknown facts about singer life and career
अदनान सामी - फोटो : अमर उजाला

 

अपनी आवाज और सुरों के जादू से सबको दीवाना बना देने वाले अदनान सामी का आज जन्मदिन है। 15 अगस्त 1971 को पाकिस्तान के लाहौर में पैदा हुए अदनान अब एक भारतीय नागरिक हैं। उन्हें साल 2016 में भारतीय नागरिकता मिली। अदनान अकसर अपने पाकिस्तान विरोधी बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं। आज हम आपको उनके जन्मदिन पर वो वाक्ये बताएंगे जब अदनान पाकिस्तान पर बयान देकर चर्चा में आ गए। 

Adnan Sami Birthday know unknown facts about singer life and career
अदनान सामी - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान के राजनयिक अरशद सामी के बेटे अदनान को भारतीय नागरिकता लेने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। सामी ने 2001 से ही पाकिस्तान छोड़कर इंडिया में रहना शुरू कर दिया था। लेकिन 16 साल के लंबे इंतजार के बाद उन्हें भारतीय नागरिकता मिली थी। इसे याद करते हुए अदनान मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहते हैं, 'मैंने कभी उम्मीद नहीं खोई, मैंने कभी हार नहीं मानी।' 

Adnan Sami Birthday know unknown facts about singer life and career
अदनान सामी - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि अदनान को भारतीय नागरिकता लेने के लिए पाकिस्तान में काफी ट्रोल किया जाता है। इसे लेकर नवंबर 2022 में एक ट्वीट कर अदनान ने जवाब दिया था। इसमें उन्होंने लिखा, 'मुझे पाकिस्तानी लोगों से कोई दिक्कत नहीं है। मेरी लड़ाई पाकिस्तान सरकार में बैठे उन लोगों से है जिन्होंने मेरे साथ गलत व्यवहार किया। मैं उन्हें एक्सपोज करना चाहता हूं'। अदनान सामी को एक समय पाकिस्तान से जान से मारने की धमकियां भी मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Adnan Sami Birthday know unknown facts about singer life and career
अदनान सामी - फोटो : Social media

इसे लेकर वे एक इंटरव्यू में बताते हैं, 'अगर मैं अपनी दास्तां सुनाने बैठूं तो सुबह से शाम हो जाएगी. भारत में मुझे बहुत कुछ सुनना और सहना नहीं पड़ा लेकिन पाकिस्तान में काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। भारत में एक-दो लोगों ने कुछ कहा होगा लेकिन वहां (पाकिस्तान) से मुझे धमकियां मिली। बिल्कुल मुझे पाकिस्तान में धमकियां मिली थीं।' अदनान कहते हैं कि आजकल लोगों के पास इतना सब्र नहीं है कि वो दूसरे का पक्ष समझें, वो सिर्फ झट से जजमेंट (फैसला) दे देते हैं। 

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की फिल्में जो रियल हीरोज पर हैं आधारित, यहां देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
Adnan Sami Birthday know unknown facts about singer life and career
अदनान सामी - फोटो : Social media

अदनान को पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया है, जिसे लेकर काफी विवाद भी हुआ। अदनान बताते हैं कि भारत के लिए मेरा प्यार मेरे बचपन से इस हद तक था जैसे फरिश्ते मुझसे कह रहे हैं कि आपको अपना ध्यान वहां पर केंद्रित करने की जरूरत है। अदनान पद्मश्री पर ट्रोल करने वालों के लिए कहते हैं, 'कहा गया कि मेरे पिता ने लड़ाई में पाकिस्तान की ओर से हिस्सा लिया था लेकिन लोगों को ये समझना चाहिए कि वो मेरे पिता थे, मैं नहीं। उन्होंने अपनी जिंदगी में जो कुछ किया, उसका क्रेडिट तो मैं नहीं ले सकता हूं, वो उनकी जिंदगी थी और ये मेरी जिंदगी है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed