आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को ट्विटर पर बायकॉट का सामना करना पड़ा, जिसके बाद इस फिल्म की खराब कमाई ने सबको हैरान कर दिया। वहीं, अब ट्विटर पर अचानक ही अभिनेता विजय देवरकोंडा की 'लाइगर' का बायकॉट शुरू हो गया है। कई लोगों ने फिल्म का बहिष्कार करण जौहर की वजह से किया तो कुछ लोग विजय देवरकोंडा के उस बयान से नाराज हो गए, जिसमें उन्होंने 'लाल सिंह चड्ढा' और आमिर खान के सपोर्ट में बात की थी। इन सबके बीच विजय देवरकोंडा ने एक ट्वीट किया है, जो काफी वायरल हो रहा है।
Vijay Deverakonda: बायकॉट 'लाइगर' के बीच विजय देवरकोंडा का लेटेस्ट ट्वीट हुआ वायरल, बोले- हम वापस लड़ेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, विजय देवरकोंडा का लेटेस्ट ट्वीट उनकी फिल्म 'लाइगर' के बायकॉट से जोड़कर देखा जा रहा है। दावा है कि इस ट्वीट से अभिनेता ने उन लोगों को करारा जवाब दिया है, जो ट्विटर पर उनकी फिल्म 'लाइगर' को बायकॉट कर रहे हैं। अभिनेता ने अपने ट्वीट में लिखा, 'जब हम धर्म के अनुसार रहते हैं तो हमें दूसरों की फिक्र करने की जरूरत नहीं है। हम वापस लड़ेंगे।‘ आगे उन्होंने फायर का इमोजी बनाया और #Liger दिया।
Manam Correct unnapudu
Mana Dharmam manam chesinapudu
Evvadi maata vinedhe ledu.
Kotladudham 🔥#Liger
अभिनेता ने इस ट्वीट में बायकॉट जैसा कुछ भी जिक्र नहीं किया है। लेकिन फैंस का मानना है कि इस ट्वीट से अभिनेता ने ट्रोल्स को जवाब दिया है और अब इस पर फैंस भी लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'हम आपके साथ हैं ब्रो। भाई हम सुबह से लड़ रहे हैं।' दूसरे ने लिखा, 'आग राज करेगी।' इसके अलावा, कई फैंस ने मजेदार मीम्स भी शेयर किए हैं, जिसके जरिए बायकॉट ग्रुप का मजाक उड़ाया गया है।
Fire will reign 🔥 Dilshuknagar fan's are with you bro we are fighting morning onwards
— VAMSI DHFM (@Vamsidarelli4) August 20, 2022
बता दें कि 'लाइगर' को साउथ के बड़े डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित किया गया है। विजय देवरकोंडा के साथ इस फिल्म में अनन्या पांडे दिखाई देंगी और यह फिल्म पैन इंडिया लेवल पर 25 अगस्त को रिलीज हो रही है। फिल्म में अमेरिकी बॉक्सर माइक टाइसन का भी कैमियो रोल है और राम्या कृष्णन भी इस फिल्म में नजर आएंगी।