प्रियंका चोपड़ा के बाद अनन्या पांडे का विंबलडन में स्टाइलिश अंदाज, रेड ड्रेस में लूटी महफिल; वायरल हुईं फोटोज
Ananya Panday at Wimbledon: प्रियंका चोपड़ा के ग्लैमरस अंदाज के बाद अब अनन्या पांडे ने भी विंबलडन में अपने स्टाइल से सबका ध्यान खींच लिया। अब उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनन्या 2026 के विंबलडन मेन्स सिंगल्स सेमी-फाइनल मैच में शानदार रेड ड्रेस में नजर आईं। उनको लंदन के ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस एंड क्रोकेट क्लब (AELTC) में स्पॉट किया गया, जहां उनका लुक काफी चर्चा में रहा।
विंबलडन में अनन्या का लुक
अनन्या ने रेड कलर की ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मैच के दौरान उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल ज्वेलरी के साथ सिंपल और एलिगेंट रखा और इसे एक बैग के साथ कम्प्लीट किया।
Ananya Panday ❤️❤️❤️#Ananya #AnanyaPanday pic.twitter.com/EQsCAJiNrs
विज्ञापन विज्ञापन— ScoopSnax (@ScoopSnax) July 10, 2026
Ananya Panday at Wimbledon 👀 pic.twitter.com/llbHCBsQdM
— Jeet (@JeetN25) July 10, 2026
विंबलडन में पहुंचे ये बॉलीवुड सितारे
विंबलडन 2026 में कई भारतीय सितारे भी नजर आए। प्रियंका चोपड़ा जोनास, लारा दत्ता, श्रीलीला, आयशा खान और कल्याणी प्रियदर्शन जैसे सितारे कोर्टसाइड बैठे दिखाई दिए।
अनन्या के बारे में
अनन्या पांडे आखिरी बार धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ में नजर आई थीं। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जिसे विवेक सोनी ने डायरेक्ट किया था और इसे विवेक सोनी और तुषार परांजपे ने मिलकर लिखा था।
ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा पहुंची विंबलडन, निक को वीडियो कॉल कर दिखाई मैच की झलक; इस खिलाड़ी को चीयर करती दिखीं एक्ट्रेस
फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य ने कॉलेज लवर्स का किरदार निभाया था, जिनके रिश्ते को बड़े होने और जिम्मेदारियों के आने के बाद कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इससे उनके प्यार के मायने भी बदलते नजर आते हैं। यह फिल्म 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे क्रिटिक्स से मिले-जुले से लेकर निगेटिव रिव्यू मिले थे।