आलिया भट्ट ने ‘माही वे’ गाने पर किया जबरदस्त डांस, आकांक्षा रंजन के संगीत में शामिल हुईं जान्हवी और सोनाक्षी
Alia Bhatt At Akansha Ranjan Kapoor Pre Wedding Function: आलिया भट्ट का आकांक्षा रंजन कपूर के प्री-वेडिंग फंक्शन से एक वीडियो वायरल हो रहा है। जानिए किस अंदाज में पार्टी में झूमीं आलिया…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री आकांक्षा रंजन कपूर अपनी शादी को लेकर लगातार चर्चाओं में हैं। आकांक्षा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड व फिल्ममेकर शरण शर्मा से शादी करने जा रही हैं। उनकी शादी के जश्न शुरू हो चुके हैं। बीती रात आकांक्षा की संगीत और कॉकटेल पार्टी हुई। जिसमें इंडस्ट्री के कई सेलेब्स और आकांक्षा की दोस्त एक्ट्रेस शामिल हुईं। इनमें आलिया भट्ट से लेकर जान्हवी कपूर और सोनाक्षी सिन्हा के नाम शामिल हैं। इस दौरान आलिया भट्ट का एक वीडियो वायरल है, जिसमें वो जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं।
दुल्हन की बहन के साथ आलिया ने किया डांस
सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट का एक वीडियो वायरल है। इसमें आलिया को शाहरुख खान की 2003 की फिल्म 'कल हो ना हो' के गाने 'माही वे' पर जमकर डांस करते हुए देखा जा सकता है।
आलिया के साथ आकांक्षा की बहन अनुष्का रंजन और उनके पति आदित्य सील भी शामिल हुए। संगीत सेरेमनी में मशहूर गानों पर डांस करते हुए यह ग्रुप खूब मस्ती और हंसी-मजाक करता दिखा।
आलिया के अलावा जान्हवी और सोनाक्षी भी पहुंचीं
शादी से एक दिन पहले की रात को हुए संगीत और कॉकटेल पार्टी में आलिया भट्ट पर्पल कलर के एथनिक आउटफिट में पहुंचीं। वहीं जाह्नवी कपूर ने गोल्डन पारंपरिक पोशाक चुनी। जबकि सोनाक्षी सिन्हा अपनी मां पूनम सिन्हा के साथ एक्ट्रेस के प्री-वेडिंग समारोह में शामिल हुईं। इसके अलावा अभिनेता अर्जुन कपूर भी आकांक्षा के प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल हुए।
View this post on Instagram
A post shared by Bollywood Chhaya Chitra (@bollywoodchhayachitra)
आकांक्षा रंजन आज यानी 11 जुलाई को अपने करीबियों की मौजूदगी में शरण शर्मा से शादी करेंगी। कपल के करीबी एक सूत्र ने न्यूज 18 शोशा को बताया कि आकांक्षा और शरण पारंपरिक फेरे या कोई बड़ी धार्मिक रस्म नहीं करेंगे।
इसके बजाय उन्होंने रजिस्टर्ड शादी करके चीजों को सिंपल रखने का फैसला किया है। कानूनी औपचारिकताएं मुंबई में आकांक्षा के घर पर पूरी होंगी। कपल अपने करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी के कागजात पर साइन करेगा।
अपनी निजी शादी के बाद यह कपल 12 जुलाई को मुंबई में एक शानदार रिसेप्शन भी देगा। हालांकि, अभी इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।