फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Deepika Padukone Gives Pregnancy Update Shares About Third Trimester Challenges Ahead Of Second Baby Arrival

दीपिका पादुकोण ने फैंस को दी अपनी प्रेग्नेंसी पर अपडेट, थर्ड ट्राइमेस्टर के दौरान की चुनौतियों पर कही ये बात

Sat, 11 Jul 2026 10:27 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 11 Jul 2026 10:27 AM IST
सार

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। इस बीच दीपिका ने फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में एक अपडेट साझा की है। जानिए उन्होंने किस अंदाज में अपनी मौजूदा हालत को किया बयां…

विज्ञापन
Deepika Padukone Gives Pregnancy Update Shares About Third Trimester Challenges Ahead Of Second Baby Arrival
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दीपिका पादुकोण ने अपने पति रणवीर सिंह के साथ अपने दूसरे बच्चे के आने का इंतजार करते हुए फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में एक खास अपडेट दिया। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही (थर्ड ट्राइमेस्टर) के दौरान हो रही शारीरिक चुनौतियों के बारे में बताया। दीपिका ने अपने हैंडल पर एक रील शेयर की, जो उनकी मौजूदा हालत को भी दर्शाती है।

विज्ञापन

दीपिका ने साझा की स्टोरी
दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर की स्टोरी पर एक रील साझा की। इसमें एक प्रेग्नेंट महिला को तीसरी तिमाही में धीरे-धीरे बाथरूम की ओर जाते हुए दिखाया गया है। दीपिका ने इस पोस्ट के साथ एक उल्टा स्माइली वाला इमोजी लगाया। इसके जरिए दीपिका ने अपनी चुनौतियों के बारे में बताया।

विज्ञापन

Deepika Padukone Gives Pregnancy Update Shares About Third Trimester Challenges Ahead Of Second Baby Arrival
रणवीर सिंह और बेटी दुआ के साथ दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

अप्रैल में की दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा
दीपिका और रणवीर ने अप्रैल में एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने दूसरे बच्चे के आने की खबर दी थी। इस पोस्ट में उनकी बेटी दुआ एक पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट पकड़े हुए नजर आई थी। इस घोषणा पर फैंस और सेलेब्रिटीज दोनों ने खूब प्यार बरसाया।

इस कपल ने सितंबर 2024 में अपनी पहली संतान बेटी दुआ का स्वागत किया था। तब से, दीपिका फिल्म इंडस्ट्री में काम और निजी जिदगी के बीच बेहतर संतुलन को बढ़ावा देने और 8 घंटे की शिफ्ट की मांग करने को लेकर चर्चा में रही हैं। इसके बाद स्टार ने कई बड़ी फिल्मों से खुद को अलग कर लिया है और पब्लिक के बीच बहुत कम नजर आई हैं।

Deepika Padukone Gives Pregnancy Update Shares About Third Trimester Challenges Ahead Of Second Baby Arrival
राका फिल्म दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका की पाइपलाइन में हैं कई बड़ी फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण की पाइपलाइन में कई बड़ी फिल्में हैं। इनमें शाहरुख खान के साथ एक्शन थ्रिलर फिल्म 'किंग' भी शामिल है। इसके लिए उन्होंने अपनी शूटिंग पूरी कर ली है। ‘किंग’ 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसके अलावा दीपिका अल्लू अर्जुन और एटली की पैन-इंडिया तेलुगु एक्शन फिल्म 'राका' में भी नजर आएंगी। इसके लिए दीपिका ने काफी मेहनत भी की। वहीं उनके संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में भी एक खास रोल में दिखाई देने की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed