‘मुझे ट्रोलिंग से फर्क नहीं पड़ता’, राम कपूर के समर्थन में उतरीं पत्नी गौतमी; कहा- बदमाशी करने वालों को टोको
Ram Kapoor: राम कपूर इन दिनों अपने बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच अब उनकी पत्नी गौतमी कपूर ने पति का समर्थन किया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राम कपूर अभी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहे रियलिटी शो 'लॉक अप' में हैं। पिछले कुछ एपिसोड में कई कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी बहस हुई और जेल दो गुटों में बंट गई एक तरफ श्रेया कालरा, माधुरी जैन और शिल्पा शिंदे थीं। दूसरी तरफ बाकी कंटेस्टेंट्स। राम ने बड़े गुट का साथ दिया और शिल्पा पर निशाना साधते हुए उनके झूठे यौन उत्पीड़न के मामले का जिक्र किया।
पत्नी गौतमी ने किया राम कपूर का समर्थन
सोशल मीडिया पर राम के बयानों पर लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है और उन्हें ट्रोल भी किया गया। कई लोगों को हैरानी हुई कि राम श्रेया को माफी मांगने के लिए क्यों कह रहे हैं, जबकि श्रेया ने कभी जान-बूझकर आकांक्षा को नहीं मारा था।
वहीं दूसरी ओर आकांक्षा लगातार श्रेया के बारे में अपशब्द कहती रही थीं। राम की पत्नी गौतमी कपूर ने अब साफ कर दिया है कि उन्हें ऑनलाइन आलोचना से कोई फर्क नहीं पड़ता और वह राम के बेबाक विचारों का समर्थन और तारीफ करती रहेंगी।
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर गौतमी ने राम का एक फैन-मेड रील शेयर किया, जिसमें वह शिल्पा को परेशान करते दिख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘ट्रोलर्स ट्रोल कर सकते हैं। नफरत करने वाले नफरत कर सकते हैं।
मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। राम कपूर आखिरकार बोल पड़े।’ एक और पोस्ट में उन्होंने रियलिटी शो से राम का एक कोलाज शेयर किया और लिखा, ‘राम कपूर बदमाशी करने वालों को टोको। तुम कर सकते हो।’
आकांक्षा के करीबी दोस्त योगेश रावत भी इस बहस में कूद पड़े। उन्होंने शिल्पा पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘मैम, कृपया केस फाइल न करें। मुझे केस से बहुत डर लगता है।’ योगेश की इस टिप्पणी पर राम कपूर ने शिल्पा पर तंज कसते हुए कहा, ‘अब अगर वो केस फाइल करती हैं तो कोई उसकी बात नहीं सुनेगा।
एक बार धोखा खाने के बाद, दोबारा सावधान रहना। ये तो भेड़िया आया, भेड़िया आया वाली कहानी की तरह है। उसे इस सच्चाई का सामना पूरी जिंदगी करना पड़ेगा।’ इसके बाद योगेश ने शिल्पा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘थोड़ी शर्म करो। हम राम कपूर और सुनीता आहूजा की कितनी इज्जत करते हैं, देखो हम तुमसे कैसे बात कर रहे हैं। इज्जत कमाई जाती है, मांगी नहीं जाती।’