{"_id":"63d37d147434545efd77b02f","slug":"after-raazi-dinesh-vijan-making-one-more-movie-on-novel-of-harinder-sikka-maddock-film-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Harinder sikka: हरिंदर सिक्का के नॉवेल पर बनेगी एक और फिल्म, राजी की सफलता के बाद लिया गया फैसला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Harinder sikka: हरिंदर सिक्का के नॉवेल पर बनेगी एक और फिल्म, राजी की सफलता के बाद लिया गया फैसला
Fri, 27 Jan 2023 06:47 PM IST
ज्योति वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति वर्मा
Updated Fri, 27 Jan 2023 06:47 PM IST
सार
मैडॉक फिल्म्स जल्द ही हरिंदर सिक्का के साथ उनकी बेस्टसेलिंग नॉवेल विछोड़ा: इन द शैडो ऑफ लॉन्गिंग पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। इसके राइट्स मैडॉक ने हासिल कर लिए हैं।
विज्ञापन
Vicchoda
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स देश के लीडिंग फिल्म प्रॉडक्शन हाउस में से एक है। मैडॉक ने हाल ही में मशहूर लेखक हरिंदर सिक्का के साथ पार्टनरशिप को लेकर घोषणा की है, जिसको लेकर वह खुश हैं।
विज्ञापन
विछोड़ा: इन द शैडो ऑफ लॉन्गिंग पर बनेगी फिल्म
मैडॉक ने हरिंदर सिक्का के बेस्टसेलिंग नॉवेल विछोड़ा: इन द शैडो ऑफ लॉन्गिंग के राइट्स हासिल कर लिए हैं। यह बेस्टसेलिंग नॉवेल है, जो 2019 में प्रकाशित हुआ था। इस नॉवेल में ताकत, बलिदान, लचीलापन की अनकही कहानी है। वहीं, लेखक हरिंदर सिक्का के पहले नॉवेल ‘कॉलिंग सहमत’ की कहानी फिल्म राजी के तौर पर सिनेमाघरों में नजर आई थी। फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। फिल्म में अभिनेत्री आलिया भट्ट ने मुख्य भूमिका अदा की थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-Pathaan Celeb Reaction: बॉक्स ऑफिस पर चांदी कूट रहा 'पठान', सेलेब्स ने बांधे तारीफों के पुल
विज्ञापन
दिनेश विजान ने हरिंदर सिक्का को लेकर कहा कि हम इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली और सम्मानित लेखकों में से एक हरिंदर सिक्का के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं। उनका नॉवेल विछोड़ा बेहद शक्तिशाली और जीवन भर के प्यार पर बनी एक सच्ची कहानी है। हम इसे फिल्म के तौर पर लाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें-Rachel Ann Mullins: शाहरुख को पहचानती ही नहीं पठान की यह एक्ट्रेस, बोलीं- मुझे पता ही नहीं था..