फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   After viral photo with Vamika actress Anushka Sharma treats fans with stunning selfies

Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें, फैंस बोले- बाल की हेरफेर!

Thu, 30 Dec 2021 03:17 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 30 Dec 2021 03:17 PM IST
सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सोशल मीडया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी, पति विराट कोहली और बेटी वामिका की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर खुद की सेल्फी शेयर की है।

विज्ञापन
After viral photo with Vamika actress Anushka Sharma treats fans with stunning selfies
अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सोशल मीडया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी, पति विराट कोहली और बेटी वामिका की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर खुद की सेल्फी शेयर की है। अनुष्का ने अपनी दो सेल्फी को इंस्टाग्राम पर साझा किया है जिस पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और अपना प्यार बरसा रहे हैं। अनुष्का शर्मा इस वक्त अपने पति स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के साथ दक्षिण अफ्रीका में है और इस दौरान वह इंस्टाग्राम के जरिए प्रशंसकों को अपनी गतिविधि से अवगत करा रही हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)



अनुष्का शर्मा ने इन दो तस्वीरों को कमरे की बालकनी से साझा किया है। तस्वीरों में अनुष्का ब्लैक बटन-डाउन टॉप पहने नजर आ रही हैं। वह अपने बालों के साथ खेलते हुए सेल्फी के लिए पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का बेहद खूबसूरत लग रही हैं और फैंस को अपने सिर के बालों को भी दिखा रही हैं। गौरतलब है कि इससे पहले अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका को गोद में लिये हुए एक तस्वीर वायरल हो गई थी। जिसमें वामिका का चेहरा दिल वाले इमोजी से ढका हुआ था। विराट और अनुष्का बेटी वामिका का चेहरा सामने नहीं आने देते हैं। अक्सर वह वामिका की फोटो नहीं खिंचने का भी निवेदन करते रहते हैं।

विराट और अनुष्का नहीं चाहते कि उनकी बेटी वामिका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हों और लोग उन पर कमेंट करें। वह वामिका को इस चकाचौंध से दूर रखते हैं। इससे पहले अनुष्का ने पैपराजी को वामिका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करने के लिए धन्यवाद भी दिया था।  अनुष्का शर्मा की इस तस्वीर पर एक फैन ने लिखा है- बाल की हेरफेर। वहीं अन्य यूजर्स तस्वीरों के नीचे कमेंट करके उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed