Ajay Devgn: नीसा की ट्रोलिंग से परेशान होते हैं अजय देवगन, ट्रोल्स से निपटने के लिए बेटी को देते हैं यह सीख
अजय देवगन की तरह उनकी बेटी नीसा भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। नीसा अक्सर सोशल मीडिया ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं। अब इस बारे में बात करते हुए अभिनेता ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजय देवगन अपनी आने वाली फिल्म 'भोला' को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अजय की तरह उनकी बेटी नीसा भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और वह खूब सुर्खियां भी बटोरती हैं। नीसा अक्सर सोशल मीडिया ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं। अब इस बारे में बात करते हुए अभिनेता ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने हाल ही में दिए इंटरव्यू में अपने दोनों बच्चों नीसा और युग देवगन के बारे में बात की और कहा कि खासतौर पर नीसा को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ता है।
अजय देवगन की बेटी नीसा 19 साल की हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फैंस अक्सर पूछते हैं कि वह बॉलीवुड डेब्यू कब कर रही हैं। इन सवालों पर अजय और उनकी पत्नी काजोल कई बार यह साफ कर चुके हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में आने की अभी उनकी कोई योजना नहीं हैं। वहीं, इस सबसे अलग नीसा को मुंबई के इवेंट और पार्टियों में देखा जाता है और वह लाइमलाइट में आ जाती हैं। अक्सर उन्हें अपने कपड़ों को लेकर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है।
मोनालिसा की कातिल अदाएं और तारा ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा
इस बारे में बात करते हुए अजय ने कहा कि आपको उन्हें यानी अपने बच्चों को लगातार समझाना होता है कि वह जो ऑनलाइन पढ़ते हैं, उससे परेशान नहीं होना चाहिए। आपके दर्शकों में ट्रोल्स की संख्या बहुत कम है। मुझे नहीं पता कि इस तरह की नकारात्मकता कैसे होती है? मैंने इसे नजरअंदाज करना सीख लिया है और अपने बच्चों को भी ऐसा करने के लिए कहा है। मुझे अभी समझ नहीं आता कि कभी-कभी लोग क्या लिखते हैं, इसलिए मैंने इसे परेशान नहीं होने दिया।
Ranbir Kapoor: क्या असल जिंदगी में भी 'मक्कार' थे रणबीर कपूर? बहन करीना को अभिनेता ने दिया चौंकाने वाला जवाब
विशेष रूप से नीसा को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। इस पर अजय ने कहा यह बात मुझे बहुत परेशान करती है, क्योंकि आप इसे नहीं बदल सकते। आप वास्तव में नहीं जानते कि क्या करना है, क्योंकि कई बार कुछ बातें ऐसी भी लिखी जाती हैं, जो सच भी नहीं होती। अगर, आप प्रतिक्रिया करते हैं तो वह गुनाह के रूप में ले लिया जाता है, इसलिए यह एक पेचीदा स्थिति होती है।
Satish Kaushik: सतीश कौशिक की बेटी वंशिका ने डिलीट किया इंस्टा अकाउंट, आखिरी बार किया था यह पोस्ट