Ajay Devgn-Kajol: पहली मुलाकात में अजय को बिल्कुल पसंद नहीं आई थीं काजोल? जानें दिलचस्प किस्सा
बता दें कि काजोल और अजय देवगन पहली बार फिल्म 'हलचल' के सेट पर मिले थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काजोल और अजय देवगन की जोड़ी बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों में शुमार है। दोनों वर्ष 1999 में विवाह बंधन में बंधे थे। दोनों के बीच कमाल की बॉन्डिंग देखने को मिलती है। बता दें कि इन दोनों की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। काजोल और अजय देवगन जब पहली बार मिले तो अजय को काजोल पसंद नहीं आई थीं। एक इंटरव्यू के दौरान खुद अजय देवगन ने यह बात कुबूल की थी। अजय देवगन ने कहा था कि काजोल और उनका प्यार पहली नजर वाला प्यार नहीं है, बल्कि शुरुआत में तो उन्हें काजोल अच्छी ही नहीं लगी थीं। आइए जानते हैं दोनों की लव स्टोरी
बता दें कि काजोल और अजय देवगन पहली बार फिल्म 'हलचल' के सेट पर मिले थे। काजोल बेहद खुशनुमा और मजाकिया स्वभाव की हैं। ऐसे में वह सेट पर जमकर मस्ती किया करती थीं। वहीं, अजय बिल्कुल शांत इंसान हैं। इसलिए काजोल का जॉली स्वभाव अजय को पसंद नहीं आया था। काजोल से पहली मुलाकात का अजय पर ऐसा खराब इंप्रेशन पड़ा था कि वह दोबारा काजोल से मिलना ही नहीं चाहते थे।
Sidharth-Kiara: जब कियारा के लिए पजेसिव हो गए थे सिद्धार्थ, कपिल शर्मा को बना दिया था एक्ट्रेस का राखी भाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'हलचल' के दौरान अजय देवगन का अफेयर करिश्मा कपूर से चल रहा था। काजोल इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अजय को अपने एक्स बॉयफ्रेंड के बारे में बताती थीं। इस पर अजय उन्हें समझाते थे कि इस स्थिति में उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं? साथ ही वह काजोल को सलाह दिया करते थे कि वह हालात को किस तरह से संभाल सकती हैं। फिर इस फिल्म में साथ काम करते-करते दोनों एक-दूसरे के करीब आने लगे और कुछ समय बाद मीडिया में दोनों के अफेयर की खबरें छपने लगीं।
Deepika Padukone: ट्रोल्स के निशाने पर आईं दीपिका, ओवरकोट में देख यूजर बोले- अरे दीदी इतनी ठंड भी नहीं
कुछ साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया, लेकिन इनकी शादी फैंसी नहीं थी। हुआ कुछ यूं था कि अजय और काजोल नहीं चाहते थे कि उनकी शादी के बारे में खबरे छपें। इसलिए उन्होंने अपने घर की छत पर शादी की। इस विवाह में काजोल और अजय के घरवाले और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। फैंस को पर्दे पर भी काजोल और अजय देवगन की जोड़ी खूब पसंद आती है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। इनमें 'इश्क', 'प्यार तो होना ही था', 'गुंडाराज', 'यू मी और हम, 'दिल क्या करे' और 'राजू चाचा शामिल हैं। अजय और काजोल के दो बच्चे हैं। बेटी का नाम न्यासा देवगन है बेटे का नाम युग है।
PK Rosy: सिर्फ एक किस सीन करने पर फूंक दिया गया था इस एक्ट्रेस का घर, अब गूगल ने दिया यह बड़ा सम्मान