सब्सक्राइब करें

Shaitaan Trailer: शैतानी शक्तियां दिखाकर अजय देवगन पर भारी पड़े आर माधवन, रिलीज हुआ 'शैतान' का खौफनाक ट्रेलर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 22 Feb 2024 01:55 PM IST
सार

अजय देवगन और आर माधवन की हॉरर थ्रिलर फिल्म 'शैतान' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

विज्ञापन
Ajay Devgn Jyotika and R Madhavan Starrer Shaitaan Trailer Out Directed By Vikas Bahl
शैतान - फोटो : Social media

अजय देवगन और आर माधवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'शैतान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दर्शकों को इस हॉरर थ्रिलर फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। उससे पहले दर्शक इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आज गुरुवार, 22 फरवरी को मेकर्स ने 'शैतान' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म के ट्रेलर बेहद ही जबर्दस्त और खौफनाक है। फिल्म के ट्रेलर में शैतानी शक्तियां देखाकर अजय देवगन पर आर माधवन भारी पड़ते नजर आए हैं। 


 

Trending Videos
Ajay Devgn Jyotika and R Madhavan Starrer Shaitaan Trailer Out Directed By Vikas Bahl
शैतान ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन फिल्म 'शैतान' में अपने परिवार को बचाने के लिए लड़ाई लड़ते हुए दिखाई देंगे। हालांकि उनकी लड़ाई किसी दुश्मन से नहीं, बल्कि काली शक्तियों के साथ होगी। 'शैतान' के कई पोस्टर्स सामने आने के बाद आज इसका ट्रेलर जारी किया है। इसके बाद दर्शकों के बीच फिल्म देखने का उत्साह और बढ़ गया है। 'शैतान' का ट्रेलर देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएगा। फिल्म का ट्रेलर बेहद ही खौफनाक है।  

Yakuza: जिस जापानी संगठन पर परमाणु सामग्री की तस्करी का आरोप, उस पर बन चुकी हैं कई फिल्में, देखें लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn Jyotika and R Madhavan Starrer Shaitaan Trailer Out Directed By Vikas Bahl
शैतान ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

'शैतान' का 2 मिनट 26 सेकंड का ये ट्रेलर देखकर आपकी रुह कांप जाएगी। फिल्म के ट्रेलर में देखाया गया है कि आर माधवन मेहमान बनकर अजय देवगन के घर पर पहुंचते हैं और उनकी बेटी को काली शक्तियों से अपने बस में कर लेते हैं। मगर बाद में अजय को उनकी शैतानी शक्तियों के बारे में पता चल जाता है। 

Ajay Devgn Jyotika and R Madhavan Starrer Shaitaan Trailer Out Directed By Vikas Bahl
शैतान ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

शैतान बने माधवन का खूंखार अवतार बेहद ही डरावना है। ट्रेलर में आर माधवन अपने किरदार के साथ पूरा इंसाफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं अजय देवगन और ज्योतिका भी जबर्दस्त अभिनय करते हुए नजर आए हैं। ज्योतिका ने फिल्म में अजय की पत्नी का किरदार निभाया है।  

Sooraj Barjatya: बिग बी और सलमान ने दिखाई राजश्री की ऊंचाई, सपरिवार मनोरंजन का दम दम दमकता सूरज

विज्ञापन
Ajay Devgn Jyotika and R Madhavan Starrer Shaitaan Trailer Out Directed By Vikas Bahl
शैतान - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है। वहीं, बात करें अजय देवगन की तो इस फिल्म में अभिनय करने के साथ-साथ वे इसके प्रोड्यूसर भी हैं। यह फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed