{"_id":"650d7b3c7f393aba2707f18b","slug":"ajay-devgn-nephew-danish-devgn-says-he-made-a-pact-with-the-trial-actress-kajol-on-the-sets-of-helicopter-eela-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kajol: 'हेलीकॉप्टर ईला' में दानिश देवगन के साथ ऐसा था काजोल का व्यवहार, भतीजे ने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kajol: 'हेलीकॉप्टर ईला' में दानिश देवगन के साथ ऐसा था काजोल का व्यवहार, भतीजे ने किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Fri, 22 Sep 2023 05:03 PM IST
विज्ञापन
सार
दानिश ने इस बात का खुलासा किया कि काजोल की 'हेलीकॉप्टर ईला' में उन्होंने काम किया है। उन्होंने बताया कि अपनी मौसी काजोल के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा था।
दानिश देवगन, काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इंडस्ट्री के सबसे दमदार अभिनेताओं में से एक हैं। वह सिनेमा में लगभग तीन दशकों से काम कर रहे हैं। अजय अब अपनी अगली पीढ़ी को भी सिनेमा में लाने की पूरी तैयारी में हैं। हाल ही में उनके भतीजे दानिश देवगन ने इंडस्ट्री में कदम रखा है। उन्होंने संगीत वीडियो 'हंजू' को निर्देशित किया है। इस गाने में प्रियांक शर्मा और इशिता राज नजर आए हैं। जावेद अली ने इस गाने को अपनी आवाज दी और सचिन और आशु ने गाने में संगीत दिया है।
Priyamani: 'द फैमिली मैन 3' को लेकर प्रियामणि ने साझा किया बड़ा अपडेट, एक्ट्रेस ने बताया कब शुरू होगी शूटिंग
एक साल के थे तब से हैं इंडस्ट्री का हिस्सा
दानिश देवगन को लेकर बहुत कम लोग यह जानते हैं कि जब वह एक साल के थे, तब से वह इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। दानिश ने कहा, 'मुझे सचमुच में सेट पर फेंक दिया गया था, इसलिए मैं तब से सेट पर जा रहा हूं जब मैं एक साल का था। वास्तव में जब मैं छठवीं कक्षा में था, तो मुझे 'यू मी और हम' की टीम का हिस्सा भी बनाया गया था। इस फिल्म को मेरे अंकल अजय देवगन ने निर्मित और निर्देशित किया था। इस दौरान मैंने काफी कुछ सीखा था।'
विज्ञापन
समर की मौत से 'अनुपमा' को मिला फायदा, इशान-सवी ने पलटी बाजी
'बाजीराव मस्तानी' के VFX पर किया काम
उन्होंने आगे कहा, 'उस समय मेरे पास सोनी एरिक्सन था। इसलिए मुझे जो भी मुझे अच्छा लगता था। मैं उसे शूट कर लेता था। कॉलेज के दौरान हमारे पास एनवाई वीएफएक्सवाला नाम की एक विजुअल इफेक्ट्स कंपनी थी। जहां पर मैं 'बाजीराव मस्तानी' के लिए वीएफएक्स पर काम कर रहा था।' बता दें कि एनवाई वीएफएक्सवाला का नाम अजय देवगन और काजोल के बच्चों न्यासा और युग के नाम पर रखा गया है। बॉलीवुड की कई फिल्मों को इस कंपनी में वीएफएक्स देने का काम किया गया है।
किस आउटफिट में दूल्हा बनेंगे राघव चड्ढा?
'हेलीकॉप्टर ईला' में भी किया काम
इसके साथ ही दानिश ने इस बात का भी खुलासा किया कि काजोल की 'हेलीकॉप्टर ईला' में भी उन्होंने काम किया है। इस दौरान उन्हें प्रदीप सरकार की टीम का हिस्सा बनने का मौका मिला था। उन्होंने आगे बताया कि अपनी मौसी काजोल के साथ काम करने का अनुभव बहुत ही अच्छा रहा था।
पति डेनियल संग लालबाग के राजा का दर्शन करने पहुंची सनी
काजोल का सेट पर था ऐसा व्यवहार
दानिश ने काजोल को लेकर कहा, 'वह सेट पर सभी के साथ बहुत अच्छी हैं, लेकिन मेरी यह पहली फिल्म थी तो मैं घबराया हुआ था। काजोल और मैंने समझौता किया कि वह सेट पर अच्छे से काम करेंगे और वह मेरे साथ अपने बच्चे की तरह व्यवहार नहीं करेंगी। क्योंकि मैं परिवार का पहला बच्चा हूं। इसलिए मैं सेट पर पानी, कुर्सियां लाने से लेकर लिखने का सब काम किया करता था।'
Rajkummar Rao: राजकुमार राव की 'न्यूटन' को पूरे हुए छह साल, अभिनेता ने साझा किया अनुभव