फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BellBottom: बड़े परदे पर बरसने को तैयार हुए अक्षय कुमार, सिनेमाघरों में इस दिन पहुंचेगी ‘बेलबॉटम’

Tue, 15 Jun 2021 12:19 PM IST
तान्या अरोड़ा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 15 Jun 2021 12:19 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Film BellBottom To Release In Theatres On 27 July Vaani Kapoor Vashu Jackky Bhagnani
बेलबॉटम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म ‘एक्शन रीप्ले’ में 70 के दशक का फैशन बड़े परदे पर सजा चुके अक्षय कुमार अब 80 के दशक का एक्शन बड़े परदे पर आजमाने जा रहे हैं। उनकी फिल्म ‘बेलबॉटम’ की रिलीज डेट का एलान हो गया है। ये फिल्म मॉनसून में मनोरंजन की बारिश करने बड़े परदे पर उतर रही है। इस एलान के साथ ही इस फिल्म की रिलीज को लेकर लगातार चली आ रही अटकलों पर भी विराम लग गया है।



असीम अरोड़ा और परवेज शेख की लिखी फिल्म ‘बेलबॉटम’ में अक्षय के साथ तीन हीरोइनें वाणी कपूर, लारा दत्ता और हुमा कुरैशी हैं और फिल्म के निर्माताओं की लिस्ट में शामिल हैं, वाशू भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, मोनीशा आडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल आडवाणी। फिल्म के निर्देशक रंजीत एम तिवारी हैं।
 

Akshay Kumar Film BellBottom To Release In Theatres On 27 July Vaani Kapoor Vashu Jackky Bhagnani
बेलबॉटम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘बेलबॉटम’ की रिलीज को लेकर पिछले कई महीनों से अटकलों का दौर जारी रहा है। फिल्म की अप्रैल रिलीज डेट कोरोना लॉकडाउन की भेंट चढ़ी तो हर तरफ से इस फिल्म को लेकर बातें होने लगीं। फिल्म इंडस्ट्री के लोगों की नजरें इन दिनों अक्षय कुमार की फिल्मों पर ही टिकी हैं, क्योंकि उनकी पांच फिल्में पूरी होकर रिलीज की कतार में लगी रही हैं। अब इन फिल्मो की रिलीज की शुरूआत फिल्म ‘बेलबॉटम’ से होने जा रही है।
 

Akshay Kumar Film BellBottom To Release In Theatres On 27 July Vaani Kapoor Vashu Jackky Bhagnani
बेलबॉटम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मंगलवार को फिल्म निर्माताओं की तरफ से किए गए फैसले के बाद फिल्म ‘बेलबॉटम’ की रिलीज डेट 27 जुलाई तय की गई है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बंद हुए सिनेमाघरों के जल्द ही खुलने के आसार बनते दिख रहे हैं। कुछ शहरों में जहां कोरोना का संकट कम हो चुका है, वहां सिनेमाघर खुल भी चुके हैं। सलमान खान की फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ भी महाराष्ट्र के कुछ सिनेमाघरों में बीते हफ्ते रिलीज हुई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Film BellBottom To Release In Theatres On 27 July Vaani Kapoor Vashu Jackky Bhagnani
बेलबॉटम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘बेलबॉटम’ की शूटिंग ग्लासगो फिल्म सिटी में हुई है। और ये फिल्म छह महीने से बनकर तैयार है। फिल्म की कॉस्ट ऑफ मनी इस दौरान लगातार बढ़ती रही। फिल्म अप्रैल में रिलीज होनी थी लेकिन लॉकडाउन के चलते फिल्म रिलीज ही नहीं हो सकी। फिल्म के निर्माता वाशु भगनानी की पिछली फिल्म ‘कुली नंबर वन’ और अक्षय कुमार की फिल्म ‘लक्ष्मी’ दोनों का हाल ओटीटी पर बुरा रहा है। दोनों फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज की राह देखने की बजाय सीधे ओटीटी पर रिलीज हुईं।
 

विज्ञापन
Akshay Kumar Film BellBottom To Release In Theatres On 27 July Vaani Kapoor Vashu Jackky Bhagnani
बेलबॉटम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस बीच सोमवार को ये बात सामने आई कि फिल्म ‘बेलबॉटम’ को नुकसान से बचाने के लिए अक्षय कुमार ने अपनी फीस में 30 करोड़ रुपये की कमी कर दी है। पहले वाशु भगनानी ने सोशल मीडिया पर इस खबर को गलत बताया। फिर अक्षय कुमार ने भी कहा कि सुबह की शुरूआत ऐसी गलत खबर के साथ करना भी अजीब है। अक्षय कुमार लगातार नई फिल्में साइन करते जा रहे हैं और उनकी पुरानी फिल्मों का स्टॉक बढ़ता जा रहा है। अक्षय कुमार की इन दिनों पांच फिल्में ‘सूर्यवंशी’, ‘पृथ्वीराज’, ‘बेलबॉटम’, ‘बच्चन पांडे’ और ‘अतरंगी रे’  पूरी होकर रिलीज की कतार में हैं और उनकी दो फिल्में ‘रामसेतु’, ‘रक्षाबंधन’  निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed