{"_id":"57b4366f4f1c1b705e6eb2e5","slug":"akshay-kumar-s-movie-doing-great-job-on-box-office","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान, शाहरुख पर पड़ रहे भारी, सफलता की गारंटी बन गए हैं अक्षय","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान, शाहरुख पर पड़ रहे भारी, सफलता की गारंटी बन गए हैं अक्षय
Wed, 17 Aug 2016 05:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
Updated Wed, 17 Aug 2016 05:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
नेहा धूपिया ने अपनी बोल्ड छवि का बचाव करते हुए एक बार कहा था 'बॉलीवुड में दो चीजें बिकती हैं, एक शाहरुख और दूसरा सेक्स'। पिछले कुछ सालों से सलमान खान भी किसी फिल्म के हिट हो जाने की गारंटी हैं, चाहे कहानी में जान हो या ना हो। इन सबके बीच बॉलीवुड में एक नया सितारे का उदय हुआ है। ये हैं अक्षय कुमार। अक्षय कुमार की फिल्में यूं तो हमेशा ही सराही जाती रही हैं लेकिन कुछ वक्त से देखने में आया है कि अक्षय कुमार का नाम होना फिल्म की कामयाबी के लिए काफी हो जाता है। उनकी हालिया फिल्मों पर निगाह डालें तो अक्षय की सफलता की कहानी नजर आती है।
सलमान, शाहरुख पर पड़ रहे भारी, सफलता की गारंटी बन गए हैं अक्षय
2 of 6
अक्षय कुमार की 12 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म 'रुस्तम' पांच दिन में 75 करोड़ की कमाई कर चुकी है। फिल्म दुनियाभर में 125 करोड़ का आंकड़ा छू चुकी है। जिस तरह से फिल्म की कमाई है, उसे देखते हुए भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म आसानी से 100 करोड़ तक पहुंच जाएगी। ये फिल्म इस साल अक्षय कुमार की तीसरी फिल्म है, जो जबरदस्त कमाई कर रही है।
सलमान, शाहरुख पर पड़ रहे भारी, सफलता की गारंटी बन गए हैं अक्षय
3 of 6
इसी साल जून में 'हाउसफुल-3' आई। फिल्म को समीक्षकों ने एकदम बकवास कहा लेकिन फिल्म चल निकली। फिल्म ने 100 करोड़ की कमाई की।इस मल्टीस्टारर फिल्म की कहानी में कोई जान ना होने के बावजूद अगर फिल्म चली तो इसकी वजह अक्षय माने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान, शाहरुख पर पड़ रहे भारी, सफलता की गारंटी बन गए हैं अक्षय
4 of 6
इस साल जनवरी में अक्षय कुमार की 'एयरलिफ्ट' आई। कुवैत पर इराक के हमले के दौरान वहां से भारतीयों को एयरलिफ्ट करने की कहानी पर बनी 'एयरलिफ्ट' 100 करोड़ कमाने वाली साल की पहली फिल्म बनी। इस साल के आठ महीने हुए हैं और अक्षय की तीन फिल्में सुपरहिट हो चुकी हैं। पिछले साल भी उन्होंने कई हिट फिल्में दीं।
विज्ञापन
सलमान, शाहरुख पर पड़ रहे भारी, सफलता की गारंटी बन गए हैं अक्षय
5 of 6
2015 में अक्षय कुमार ने बेबी, गब्बर इज बैक, ब्रदर्स और सिंह इज ब्लिंग की। ब्रदर्स को छोड़ बाकी सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन किया। एक साल में चार से पांच फिल्म करना और सभी फिल्मों का चल जाना, पिछले कुछ समय से अक्षय की पहचान है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।