फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Richa-Ali Fazal: शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन करेंगे ऋचा चड्ढा और अली फजल, शामिल होंगे 400 मेहमान

Mon, 08 Aug 2022 03:49 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 08 Aug 2022 03:49 PM IST
विज्ञापन
Ali Fazal and Richa Chadha wedding couple host a grand reception in Mumbai here the guest list
ऋचा चड्ढा अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

ऋचा चड्ढा और अली फजल बॉलीवुड के पॉपुलर कपल हैं, जो काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी भी करना चाहते हैं। साल 2020 में दोनों ही शादी करने वाले थे लेकिन कोरोना वायरस की वजह से ऐसा नहीं हो गया। लेकिन अब ऋचा और अली शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। बीते दिनों ही एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि ऋचा चड्ढा और अली फजल इसी साल सितंबर महीने में शादी करेंगे। ऋचा और अली शादी के बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन भी देंगे, जिसकी जानकारी भी सामने आ गई है। 

Ali Fazal and Richa Chadha wedding couple host a grand reception in Mumbai here the guest list
ऋचा चड्ढा अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अली फजल और ऋचा चड्ढा मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन करेंगे, जिसमें 350 से 400 मेहमान शामिल होंगे। दोनों के इस खास मौके पर करीबी लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड जगत के कई सितारे शामिल होंगे। बता दें कि कपल की शादी सितंबर के आखिरी हफ्ते में होगी। दोनों की शादी उनके करीबी लोगों की मौजदूगी में होगी। शादी के दो फंक्शन होंगे। एक फंक्शन मुंबई में किया जाएगा और दूसरे फंक्शन को दिल्ली में पूरा किया जाएगा। ऋचा और अली अपनी शादी को पूरी तरह प्राइवेट रखने वाले हैं, जिसमें परिवार वालों के अलावा कुछ करीबी रिश्तेदार होंगे।

Ali Fazal and Richa Chadha wedding couple host a grand reception in Mumbai here the guest list
ऋचा चड्ढा अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

ऋचा चड्ढा से कई बार उनकी शादी से जुड़े सवाल किए जाते हैं। एक बार अभिनेत्री ने जवाब देते हुए बताया था कि जब भी वह शादी की प्लानिंग करते हैं तो कोरोना बढ़कर सामने आ जाता है। ऋचा ने कहा था कि हम साल 2020 में शादी करने वाले थे। सब कुछ प्लान हो गया था लेकिन कोरोना और लॉकडाउन हो गया। फिर दूसरी लहर आ गई, जो काफी दर्दनाक थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ali Fazal and Richa Chadha wedding couple host a grand reception in Mumbai here the guest list
ऋचा चड्ढा अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि ऋचा चड्ढा और अली फजल की पहली मुलाकात फिल्म 'फुकरे' के सेट पर शुरू हुई थी और यही से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी। अली ऋचा को देखते ही अपना दिल दे बैठे थे। लेकिन ऋचा ने पहले अली को प्रपोज किया था, जिसका जवाब देने में अभिनेता ने तीन महीने लगा दिए थे और आज के समय में दोनों बॉलीवुड के स्टार कपल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed