सोशल मीडिया पर चलाए गए कैंपेन #MeToo के जरिए सामने आई पाकिस्तानी सिंगर मीशा शफी ने मशहूर एक्टर अली जफर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए थे। इसके बाद अली पर और भी महिलाओं ने ऐसे ही आरोप लगाए, लेकिन उन्होंने इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए कोर्ट जाने की बात कही थी।
अली जफर के समर्थन में सामने आई दो लड़कियां, बोलीं- मीशा इतना गिर जाएगी नहीं था यकीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीशा ने अली पर आरोप लगाते हुए कहा था कि मैं लाहौर में एक शो के दौरान जैम रूम में अपने बैंड के साथ रिहर्सल कर रही थी और इस दौरान वहां अली आए। कुछ देर के बाद वह मेरे नजदीक आए और मुझे गलत ढंग से कई बार छूने लगे। मैं बार-बार इसे नजरअंदाज करती रही। मैं उनसे गाने और उसके स्केल के बारे बोलती रही और वो अपनी हरकतें करते रहे।
मीशा के इन आरोपों में अब एक नया मोड़ आ गया है। दरअसल जिस घटना की मीशा बात कर रही हैं, वहां मौजूद दो महिलाओं ने उनके इन आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है। इन दोनों का कहना है कि उस वक्त ऐसा कुछ नहीं हुआ था। उनमें से एक अक्सा अली ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा है, 'मैं मीशा द्वारा अली जफर पर लगाए गए आरोपों से हैरान हूं। मैं रिहर्सल के दौरान वहां मौजूद थी क्योंकि मैं अली के बैंड में गा रही थी। मुझे उम्मीद नहीं थी कि मीशा इतने नीचे दर्जे का झूठ बोलेंगी। मेरे अलावा वहां और भी लोग थे जो इस बात को साबित कर सकते हैं मीशा झूठ बोल रही हैं।'

अक्सा के अलावा वहां मौजूद कंजा अली ने भी मीशा के आरोप को सफेद झूठ बताया है। कंजा ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर बताया, 'अली जफर और उनका बैंड वहां मौजूद था और वह सब प्रोफेशनल लग रहे थे। #MeToo कैंपेन एक शानदार मुहिम है लेकिन इसका गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। इस मुहिम के जरिए सच्चाई को सामने आना चाहिए।'

अली ने इन आरोपों पर अपनी सफाई देते ट्विटर पर लिखा था, 'मैं #MeToo आंदोलन के प्रति जागरूक हूं और इसका समर्थन भी करता हूं। मैं एक लड़की और लड़के का पिता, एक पत्नी का पति और एक मां का बेटा हूं। बदनामी, मानहानि की सूरत में मैं खुद के लिए, अपने परिवार, सहकर्मी और दोस्तों के लिए अनगिनत बार खड़ा हुआ हूं। आज भी मैं यही करूंगा। मेरे पास कुछ छुपाने के लिए नहीं है। चुप्पी कोई विकल्प नहीं है।'