{"_id":"5add48414f1c1b57098b60de","slug":"sonam-kapoor-pampers-herself-at-a-spa-for-her-wedding-or-anything-else","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आनंद आहूजा के साथ इस तारीख को फेरे लेंगी सोनम कपूर, स्पा के बाहर इस हाल में हुईं स्पॉट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आनंद आहूजा के साथ इस तारीख को फेरे लेंगी सोनम कपूर, स्पा के बाहर इस हाल में हुईं स्पॉट
Mon, 23 Apr 2018 11:04 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
sonam kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कपूर खानदान में करीब 30 साल बाद सोनम कपूर की डोली उठने जा रही है। खबर है कि सोनम अपने बिजनेसमैन ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से मई के पहले हफ्ते में शादी करने वाली हैं। कपूर खानदान की दोस्त और बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान ने हाल ही में खुलासा करते हुए बताया था कि वह सोनम कपूर की शादी की संगीत सेरेमनी कोरियोग्राफ कर रही हैं।
2 of 5
sonam kapoor
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में शादी की तारीख 7 और 8 मई बताई जा रही है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि शादी के लिए तीन बड़े फंक्शन रखे जायेंगे, जिनको तीन अलग-अलग जगहों पर सम्पन्न किया जाएगा। इस बीच फैशन आइकन सोनम कपूर को जूहू में स्थित स्पा से बाहर निकलते हुए देखा गया।
3 of 5
jhanvi kapoor
बेशक कपूर परिवार इस शादी को मीडिया से दूर रखना चाहता हो लेकिन परिवार में चल रही तैयारियों से तो जाहिर है कि सोनम की डोली जल्द उठने वाली है। इससे श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर को डिजाइनर अनिता डोगरी के स्टोर के बाहर स्पॉट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sonam kapoor
खबरों की मानें तो कपूर खानदान लम्बे समय से सोनम कपूर की शादी की तैयारियां कर रहा है। संगीत सेरेमनी के लिए फराह खान खुद कपूर खानदान के सदस्यों के डांस परफॉर्मेंस के लिए कोरियोग्राफी करेंगी। शादी के बाद रिसेप्शन दिल्ली में भी होगा क्योंकि आनंद आहूजा का परिवार दिल्ली में रहता है।
विज्ञापन
5 of 5
sonam kapoor
आपको बता दें कि पहले सोनम कपूर और आनंद आहूजा लंदन में शादी करने की सोच रहे थे लेकिन सोनम की दादी की खराब तबियत के चलते इसे भारत में ही करने का फैसला लिया गया है। सोनम और आनंद की शादी को लेकर लगातार कुछ न कुछ नई खबर आ रही है, लेकिन कपूर परिवार इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दे रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।