फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia became the brand ambassador of ALT EFF partnered with her production house to grab headlines

Alia Bhatt: ALT EFF की ब्रांड एंबेसडर बनीं आलिया, सुर्खियां बटोरने को अपने प्रोडक्शन हाउस के साथ की साझेदारी

Fri, 22 Nov 2024 02:44 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Fri, 22 Nov 2024 02:44 PM IST
सार

आलिया भट्ट एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। आलिया ने अपने प्रोडक्शन हाउस की साझेदारी एक फिल्म फेस्टिवल के साथ की है। वह इस फिल्म फेस्टिवल की गुडविल ब्रांड एंबेसडर भी बन गई हैं।

विज्ञापन
Alia became the brand ambassador of ALT EFF partnered with her production house to grab headlines
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अभिनेत्री आलिया भट्ट के लिए साल 2024 फिल्मों के मामले में थोड़ा मुश्किल भरा रहा है। वेदांग रैना के साथ रिलीज हुई फिल्म 'जिगरा' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चली। इस कारण आलिया को काफी ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ा, हालांकि फिल्म फ्लॉप होने की पूरी जिम्मेदारी वसन बाला ने ली। इसके बाद सुनने में आया कि वो फिल्म निर्देशक नाग अश्विन की अगली फिल्म का हिस्सा बनने वाली हैं। हालांकि, बाद में पता चला कि यह एक्ट्रेस का फेक पीआर था। अब आलिया की पीआर टीम ने अनाउंस किया है कि एक्ट्रेस एक फिल्म फेस्टिवल की गुडविल ब्रांड एंबेसडर बनी हैं। जानते हैं क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन

Alia became the brand ambassador of ALT EFF partnered with her production house to grab headlines
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
गुडविल ब्रैंडब्रांड एंबेसडर बनी आलिया
आलिया भट्ट को लेकर पीआर टीम ने घोषणा की है कि आलिया भट्ट 'ALT EFF' (ऑल लिविंग थिंग्स एनवायरनमेंटल फिल्म फेस्टिवल) की गुडविल ब्रांड एंबेसडर बन गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन को इस फिल्म फेस्टिवल का पार्टनर भी बनाया है। आलिया इस फेस्टिवल के जरिए पर्यावरण जागरुकता को बढ़ावा देंगी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Environmental Film Festival (@alt.eff)


विज्ञापन
विज्ञापन

Alia became the brand ambassador of ALT EFF partnered with her production house to grab headlines
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
आलिया भट्ट ने जाहिर की खुशी
एक वीडियो शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने कहा कि उन्हें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि उनका प्रोडक्शन हाउस 'ऑल लिविंग थिंग्स एनवायरनमेंटल फिल्म फेस्टिवल' में साझेदारी कर रहा है। इस फिल्म फेस्टिवल में प्रकृति की खुबसूरती को बरकरार रखने के लिए काम किया जाता है। इस फिल्म फेस्टिवल में जलवायु, ग्रह और भविष्य में कुछ बेहतर करने की सीख देने वाली कहानियां दिखाई जाती हैं।
विज्ञापन

Alia became the brand ambassador of ALT EFF partnered with her production house to grab headlines
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कल्कि 2898 एडी को लेकर उड़ी थी ये अफवाह
इससे पहले आलिया भट्ट के पीआर की ओर से खबर आई थी कि आलिया निर्देश नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2898 के अगले भाग का हिस्सा बनने वाली हैं। हालांकि, इस पर नाग अश्विनी ने अपनी तरफ से बात साफ कर दी। उन्होंंने, "नहीं, ये बस एक अफवाह है।" निर्देशक ने बताया कि उनका अगला प्रोजेक्ट कल्कि 2898 एडी का अगला भाग होगा। हालांकि, इस फिल्म की रिलीज डेट अभी आधिकारिक रूप से तय नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed