फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt also has a luxurious house in London, net worth in billion

Alia Bhatt Net Worth: आलिया भट्ट का लंदन में भी है आलीशान घर, अरब में कुल संपत्ति

Wed, 15 Mar 2023 07:18 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 15 Mar 2023 07:18 AM IST
सार

आलिया भट्ट का लंदन में भी आलीशान घर है। तमाम गाड़ियों के कलेक्शन और घर के साथ अभिनेत्री की टोटल संपत्ति अरब में है।
 

विज्ञापन
Alia Bhatt also has a luxurious house in London, net worth in billion
आलिया भट्ट का नेटवर्थ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने बेहद कम समय में वो मुकाम हासिल कर लिया है, जिसे हासिल करने में सेलेब्स की आधी उम्र निकल जाती है। आलिया का नाम इस समय की 'ए लिस्टर' हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार है। अभिनेत्री, 15 मार्च 2023 को अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। आइए इस खास दिन पर जान लेते हैं कि आलिया कितनी संपत्ति की मालकिन हैं और कौन-कौन सी गाड़ियां रखना पसंद करती हैं। 

विज्ञापन

आलिया भट्ट की कुल संपत्ति 

आलिया भट्ट ने 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'आरआरआर' और 'ब्रह्मास्त्र' जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से हर किसी का दिल जीता है। वहीं ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट की कुल संपत्ति 165 करोड़ रुपए है। अभिनेत्री का बांद्रा में एक आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत 32 करोड़ रुपए है। दावा है कि आलिया हर महीने 60 लाख रुपये कमाती हैं। साथ ही वह एक फिल्म के लिए 8-10 करोड़ रुपए बतौर फीस लेती हैं। 

विज्ञापन

लंदन में भी घर होने की रिपोर्ट 

आलिया भट्ट फिल्मों के साथ-साथ ब्रांड प्रमोशन और विज्ञापन से भी अच्छे-खासे पैसे कमाती हैं। आलिया को प्रॉपर्टी में इंवेस्ट करना पसंद है। हाल ही में अभिनेत्री ने जुहू में एक घर खरीदा। साथ ही एक्ट्रेस के लंदन में भी एक घर होने की जानकारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आलिया के पास हैं ये लग्जरी गाड़ियां

आलिया भट्ट को लग्जरी गाड़ियों का भी शौक है। एक्ट्रेस के कार कलेक्शन में न्यू ऑडी क्यू 7, ऑडी क्यू 5, ऑडी ए 6, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, लैंड रोवर, रेंज रोवर, वोग शामिल है। इन सबके अलावा आलिया के पास उनकी पर्सनल वैनिटी वैन भी है। वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया आने वाले दिनों में ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’, ‘तख्त’, जी ले जरा जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। इसके साथ ही अभिनेत्री मूवी 'हार्ट ऑफ स्टोन' से अपना हॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed