फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt and Rajkumar Rao congratulated Payal Aggarwal for All We Imagine As Light said history is now yours

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' के लिए दी पायल कपाड़िया को बधाई, बोले- 'इतिहास अब आपका है'

Wed, 11 Dec 2024 10:37 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Wed, 11 Dec 2024 10:37 AM IST
सार

पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट' के लिए गोल्डन ग्लोब अवार्ड के लिए नामित किया गया है।  इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट और राजकुमार राव ने पायल को बधाई दी है।

विज्ञापन
Alia Bhatt and Rajkumar Rao congratulated Payal Aggarwal for All We Imagine As Light said history is now yours
पायल कपाड़िया- आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने फिल्म निर्माता पायल कपाड़िया को फिल्म 'ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट' के लिए गोल्डन ग्लोब अवार्ड के लिए नामित होने पर बधाई दी। उन्हें 82वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स 2025 में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (मोशन पिक्चर श्रेणी) के लिए नामित किया गया है। ये फिल्म प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह में इसे सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर नॉन इंग्लिश कैटेगरी में भी नामांकित किया गया है।
विज्ञापन





 

Alia Bhatt and Rajkumar Rao congratulated Payal Aggarwal for All We Imagine As Light said history is now yours
पायल कपाड़िया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पायल कपाड़िया ने कही ये बात
इंडिया टुडे से बात में पायल कपाड़िया ने कहा, "मैं इस नामांकन से बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं और इस मान्यता के लिए HFPA की आभारी हूं। यह उन सभी का जश्न है जिन्होंने इस फिल्म पर इतनी लगन से काम किया है। भारत में सभी के लिए, 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' अभी भी सिनेमाघरों में है - कृपया इसे देखें और हमारा समर्थन करें।"
 

Dua 3rd Month Birthday: तीन माह की हुईं रणवीर-दीपिका के बिटिया दुआ, दादी अंजू भवनानी ने दान किए अपने बाल

विज्ञापन
विज्ञापन

Alia Bhatt and Rajkumar Rao congratulated Payal Aggarwal for All We Imagine As Light said history is now yours
राजकुमार राव- पायल कपाड़िया - फोटो : इंस्टाग्राम
राजकुमार राव ने भी दी बधाई
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने भी फिल्म निर्माता पायल कपाड़िया को इस नामांकन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा, "बधाई हो @payalkapadiafilm यह बहुत बढ़िया है। बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपके लिए प्रार्थना करता हूं।" वहीं, आलिया भट्ट ने भी पायल कपाड़िया को बधाई दी और कहा कि इतिहास बस आपका ही है।
 

Mohan Babu: अभिनेता मोहन बाबू ने पत्रकार पर किया हमला, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो

विज्ञापन

Alia Bhatt and Rajkumar Rao congratulated Payal Aggarwal for All We Imagine As Light said history is now yours
पायल कपाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म को मिला कान्स में ग्रैंड प्रिक्स
'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' फिल्म को दुनियाभर में लोगों ने सराहा है। इस फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर लोगों ने बहुत पसंद किया है। फिल्म भारत में 22 नवंबर को भारत में सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट' ने पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा हासिल की थी। यह फिल्म कान्स 2024 में प्रतिष्ठित ग्रैंड प्रिक्स जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed