Alia Bhatt: राहा ने सेट पर रिकॉर्ड किया मम्मा का वीडियो; बेटी की फरमाइश पर आलिया भट्ट ने बनाया ऐसा चेहरा
Alia Bhatt Daughter Raha: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा खूब लाइमलाइट में रहती हैं। अपने मम्मी-पापा के साथ जब भी आउटिंग पर होती हैं, पैपराजी के कैमरे उनकी तरफ फोकस्ड होते हैं। फिलहाल, राहा एक वीडियो को लेकर फिर सुर्खियों में हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर अपनी क्यूटनेस को लेकर खूब सुर्खियों में रहती हैं। अक्सर उनके फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। फिलहाल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। यूं तो इस वीडियो में आलिया भट्ट नजर आ रही हैं, मगर इसमें उनकी बेटी राहा की आवाज सुनी जा सकती है।
मम्मा के लिए कैमरापर्सन बनीं बेबी राहा
आलिया और रणबीर की बेटी राहा कैमरा संभालना सीख गई हैं। फिलहाल सामने आए आलिया भट्ट के एक वीडियो से तो यह समझा ही जा सकता है। दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें आलिया भट्ट को सेट पर देखा जा सकता है। आसपास कैमरे हैं। आलिया की बेटी राहा इस मूमेंट को कैमरे में कैद कर रही हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
बेटी को वीडियो बनाते देख हैरान हुईं आलिया
वायरल वीडियो में राहा नजर नहीं आ रहीं। उनकी सिर्फ आवाज सुनाई पड़ रही है। वह अपनी मम्मा को बता रही हैं, 'फाइन मम्मा। जूम इन। जूम आउट'। बेटी को वीडियो बनाते देख आलिया भी हैरान हो रही हैं। उनके ये हाव-भाव वीडियो में कैप्चर हो गए हैं। बता दें कि आलिया और रणबीर कपूर ने अपनी पहली संतान के रूप में 6 नवंबर 2022 को राहा का स्वागत किया।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का वर्क फ्रंट
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों सितारे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इसमें विक्की कौशल भी नजर आएंगे। इसके अलावा रणबीर कपूर जहां 'रामायण' में नजर आएंगे। वहीं, आलिया भट्ट की झोली में ‘अल्फा’ भी है।
यह खबर भी पढ़ें: 'जनवरी ने दिल जीत लिया है'; कुछ ऐसा रहा सामंथा और राज निदिमोरु के लिए साल का महीना, शेयर कीं झलकियां