फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt Play Shah Rukh Khan Disciple in YRF Spy Film Sharvari Movie Connection with Pathan As Per Report

Alia Bhatt: स्पाई यूनिवर्स की फिल्म में शाहरुख की शिष्या बनेंगी आलिया! किंग खान की 'पठान' से होगा खास कनेक्शन

Fri, 23 Feb 2024 02:42 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 23 Feb 2024 02:42 PM IST
सार

स्पाई यूनिवर्स के लिए 'पठान' अब तक की सबसे सफल फिल्म रही है। किंग खान की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।

विज्ञापन
Alia Bhatt Play Shah Rukh Khan Disciple in YRF Spy Film Sharvari Movie Connection with Pathan As Per Report
पठान पोस्टर और आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म 'जिगरा' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। आलिया ने हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग पूरी की है। इसके अलावा वह आदित्य चोपड़ा के यश राज फिल्म्स वाइआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड स्पाई फिल्म में भी नजर आएंगी। फिल्म में वह शरवरी वाघ के साथ स्क्रीन साझा करती हुई दिखाई देंगी। इस जासूसी फिल्म के नाम की अब तक घोषणा नहीं हुई है। अब फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आ रहा है। 

विज्ञापन

'पठान' के साथ होगा आलिया की फिल्म का कनेक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स आलिया भट्ट की फिल्म का शाहरुख खान की 'पठान' के साथ कनेक्शन लाने की कोशिश कर रहे हैं। स्पाई यूनिवर्स के लिए 'पठान' अब तक की सबसे सफल फिल्म रही है। किंग खान की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। 'जवान' और 'एनिमल' के बाद यह फिल्म भारतीय सिनेमा की तीसरी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म है। 

विज्ञापन


Sonu Sood: रेस्तरां में किसी अजनबी ने किया सोनू सूद के बिल का भुगतान, नेक कार्यों के लिए जताया अभिनेता का आभार

विज्ञापन
विज्ञापन

आलिया की फिल्म में कैमियो करेंगे शाहरुख!

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बताया जा रहा है कि फिल्म के लेखक फिलहाल इस पर काम कर रहे हैं। वह फिल्म में आलिया भट्ट को शाहरुख खान की शिष्या के रूप में दिखाना चाहते हैं। इसमें वह जेओसीआर (ज्वाइंट ऑपरेशन एंड कोवर्ट रिसर्च) की टीम का हिस्सा हैं। बताया जा रहा है कि आलिया और शरवरी की फिल्म में शाहरुख कैमियो की भूमिका में नजर आ सकते हैं। इसके अलावा शाहरुख के पठान को लेकर भी बीते दिनों खबर आई थी कि इस साल के आखिरी तक पठान 2 की शूटिंग पूरी हो जाएगी।


स्पाई यूनिवर्स की आठवीं किस्त होगी ये फिल्म

आलिया और शरवरी की इस फिल्म की शूटिंग मई 2024 के आस-पास मुंबई में शुरू करेंगी। इस फिल्म की शूटिंग विदेश में भी होगी। फिल्म इस साल के अंत में प्री-प्रोडक्शन में चली जाएगी। यह आदित्य चोपड़ा के स्पाई यूनिवर्स की आठवीं फिल्म होगी। 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'वॉर', 'पठान', 'टाइगर-3', 'वॉर-2' और 'टाइगर बनाम पठान' के बाद ये फिल्म रिलीज होगी। वहीं आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'जिगरा' के अलावा संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ काम करने वाली हैं।  

The Crew: 'द क्रू' से सामने आया करीना-तब्बू और कृति का पोस्टर, एयर होस्टेस के लुक में जचीं तीनों हसीनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed