फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   alia bhatt ranbir kapoor does not want any guest to come and meet daughter

Alia-Ranbir: रणबीर कपूर ने अपनी बेटी से मिलने वालों के लिए बनाए नियम, कहा- नहीं चाहता बेबी की तस्वीरें...

Thu, 10 Nov 2022 10:41 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 10 Nov 2022 10:41 PM IST
सार

रणबीर ने अपनी लाडली से मिलने वालों के लिए कुछ नियम बनाएं हैं। कहा जा रहा है कि वह अभी अपनी बेटी से किसी को मिलने नहीं देना चाहते हैं। 

विज्ञापन
alia bhatt ranbir kapoor does not want any guest to come and meet daughter
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : insta

विस्तार

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हाल ही में पैरेन्ट्स बने हैं। रणबीर औरा आलिया ने अप्रैल के महीने में शादी की थी। जिसके बाद जून के आखिरी हफ्ते में दोनों ने अपने माता-पिता बनने की घोषणा की थी। अब रविवार को आलिया ने एक बेटी को जन्म दिया है। जिसके बाद कपूर और भट्ट परिवार में खुशी का माहौल है। आज आलिया भट्ट अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं। वह रणबीर के साथ अपनी बेटी को लेकर घर पहुंच गई हैं। वहीं अब फैंस उनकी बेबी की तस्वीर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। 
विज्ञापन


आलिया भट्ट जब अस्पताल से डिस्चार्ज होकर बाहर निकलीं तो उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में आलिया गाड़ी से बाहर की ओर देख रही थीं, वहीं रणबीर अपनी बेटी को गोद में उठाए थे। अब खबर आ रही है कि रणबीर ने अपनी लाडली से मिलने वालों के लिए कुछ नियम बनाएं हैं। ये भी कहा जा रहा है कि वह अभी अपनी बेटी से किसी को मिलने नहीं देना चाहते हैं। सिर्फ रणबीर ही नहीं, बल्कि उनके परिवार वाले भी यही चाहते हैं।
विज्ञापन


 इसे भी पढ़ें- Mili Box Office Collection Day 7: सातवें दिन जान्हवी कपूर की 'मिली' का हुआ बुरा हाल, सिर्फ इतना हुआ कलेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


आलिया और रणबीर नहीं चाहते कि उनके कोई भी सेलिब्रिटी दोस्त या रिश्तेदार घर आएं और बेबी की तस्वीरें क्लिक हों। चाहे कोई दोस्त हो या परिवार वाले अगर किसी ने भी बेबी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी तो वो वायरल हो जाएगी। रणबीर और आलिया नहीं चाहते कि सोशल मीडिया पर उन्हें उनकी बेबी की फोटो देखे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आलिया और रणबीर की बेटी अभी छोटी है तो ऐसे में उसे इन्फेक्शन ना हो जाए तो इस वजह से वे अभी बच्ची को सभी से दूर रखना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें- Anupam Kher: अनुपम खेर ने भारतीय सिनेमा की पहली फैमिली के साथ साझा किया पोस्ट, राजश्री को दिया सफलता का श्रेय

सिर्फ इतना ही नहीं, खबरें ये भी हैं कि हाल ही में जब करण जौहर लंदन से वापस आए तो वह सीधे रणबीर-आलिया से मिलने नहीं गए। पहले उन्होंने अपना कोविड टेस्ट कराया, उसके बाद वह मिलने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed