फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt reveals Ranbir Kapoor has not seen Rocky aur Rani Kii Prem Kahaani but been involved in the journey

Alia Bhatt: रणबीर कपूर ने अभी तक नहीं देखी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', आलिया भट्ट का बड़ा खुलासा

Fri, 21 Jul 2023 09:58 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 21 Jul 2023 09:58 PM IST
सार

अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। दोनों सितारे फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
Alia Bhatt reveals Ranbir Kapoor has not seen Rocky aur Rani Kii Prem Kahaani but been involved in the journey
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : social media

विस्तार

अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। दोनों सितारे फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इस दौरान फिल्म के अलावा आलिया ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी भी कई बातें शेयर कीं। हाल ही में, अभिनेत्री ने बताया कि उनके पति रणबीर कपूर ने अभी तक ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्म नहीं देखी है।

विज्ञापन
 

रणबीर कपूर ने अभी तक नहीं देखी आलिया भट्ट की फिल्म
अपने हालिया इंटरव्यू में फिल्म में रणबीर की भागीदारी के बारे में बोलते हुए आलिया ने कहा कि वह हमेशा उन्हें पूरी फिल्म की यात्रा में रणबीर का शामिल करती आई हैं। उन्होंने खुलासा किया कि रणबीर ‘रॉकी और रानी’ के म्यूजिक मेकिंग में शामिल हुए हैं क्योंकि वह म्यूजिक को बहुत अच्छे से समझते हैं। वह अक्सर इस बारे में अपनी राय देते रहते हैं कि कौन सा म्यूजिक लोगों के बीच काम करेगा और कौन सा नहीं।

विज्ञापन
 

Urfi Javed: नशे में धुत लोगों ने उर्फी को किया परेशान, गुस्से में बोलीं- पब्लिक फिगर हूं, प्रॉपर्टी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

अभिनेत्री ने कहा वह इस यात्रा में मेरे साथ जुड़े रहे हैं
आलिया ने आगे बताया कि रणबीर ने फिल्म की शूटिंग से लेकर म्यूजिक मेकिंग तक उनका साथ निभाया है, लेकिन अभी तक आलिया की फिल्म नहीं देखी है। आलिया ने कहा, ‘काम की व्यस्तता के चलते अभी तक रणबीर ने फिल्म नहीं देखी है, लेकिन वह अगले सप्ताह इसे देखने जा रहे हैं। वह भले ही कितना भी बिजी हो। मैं उन्हें अपने काम में खींच ही लेती हूं। ‘


Kajol: बेटी काजोल का नाम मर्सिडीज रखना चाहते थे पिता शोमू मुखर्जी, मां तनुजा ने नहीं होने दिया यह नामकरण


इस दिन रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि रणवीर सिंह और आलिया गली बॉय के बाद दूसरी बार ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। करण जौहर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फैंस को भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed