फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt shares her first postmartum aerial yoga session

Alia Bhatt: रस्सी पर उलटी लटक आलिया ने की ऐसी एक्सरसाइज, तस्वीर देख फैंस बोले- तुस्सी ग्रेट हो...

Sun, 25 Dec 2022 06:26 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 25 Dec 2022 06:26 AM IST
सार

आलिया ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्होंने नई मां बनी सभी महिलाओं को प्रेरणा दी। 

विज्ञापन
Alia Bhatt shares her first postmartum aerial yoga session
आलिया भट्ट - फोटो : social media

विस्तार

पिछले ही महीने बेटी राहा का स्वागत करने वाली आलिया भट्ट ने बेटी के जन्म के बाद अपना पूरा ध्यान बेटी की देखरेख में लगा दिया था। रणबीर और आलिया दोनों ही मिलकर अपने पैरेंटहुड को एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में, आलिया ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्होंने नई मां बनी सभी महिलाओं को प्रेरणा दी।

विज्ञापन


आलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें वह रस्सी पर उलटी लटककर एरियल योगा करती हुई नजर आईं। इस पोस्ट के कैप्शन में आलिया ने लिखा, 'डेढ़ महीने बाद धीरे-धीरे अपने कोर के साथ एक बार फिर संबंध बनाने की कोशिश कर रही हूं। अपनी योग गुरु अंशुका की ट्रेनिंग की वजह से मैं यह कर पाई। मैं आज इस बेहद चैलेंज को करने में कामयाब हुई। सभी न्यू मॉम के लिए मेरा एक संदेश है कि कोई भी ऐसा काम न करें, जिसकी इजाजत आपका शरीर न दे।'
विज्ञापन


अभिनेत्री ने आगे कहा, 'वर्कआउट के दौरान पहले और दूसरे सप्ताह में मैंने केवल सांस लेने के अलावा स्थिरता और संतुलन बनाना सीखा। अपना समय लें। आपके शरीर ने जो किया है, उसकी सराहना करें। इस साल मेरे शरीर ने जो किया, उसके बाद मैंने फिर कभी खुद पर सख्त न होने का संकल्प लिया। हमारे शरीर ने हमें जो दिया है, उसके लिए हम कम से कम इतना तो कर ही सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


आलिया के वर्कआउट का वीडियो सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर अंशुका के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया गया। वीडियो में आलिया बेहद आराम से एरियल योगा करते हुए नजर आईं। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'आलिया भट्ट ने अपनी पहली एरियल एक्सरसाइज की। केवल शाहीन भट्ट ही जानती हैं कि आलिया को ट्रेन करते वक्त मुझे कितना आनंद मिला।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed