फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia bhatt shooting set of upcoming film Jigra photos went viral actress was seen in a powerful look

Jigra: 'जिगरा' के सेट से वायरल हुईं आलिया की तस्वीरें, दमदार लुक में नजर आईं अभिनेत्री

Wed, 31 Jan 2024 12:40 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Wed, 31 Jan 2024 12:40 PM IST
सार

आलिया भट्ट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जो फिल्म 'जिगरा' के सेट की बताई जा रही हैं।

विज्ञापन
Alia bhatt shooting set of upcoming film Jigra photos went viral actress was seen in a powerful look
आलिया भट्ट - फोटो : social media

विस्तार

अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जिगरा' की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। अभिनेत्री इस फिल्म में न सिर्फ मुख्य भूमिका निभा रही हैं, बल्कि धर्मा प्रोडक्शंस के साथ इसका निर्माण भी कर रही हैं। 'जिगरा' फिल्म का निर्देशन वासन बाला के जरिए किया जा रहा है। अभिनेत्री की सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। आलिया की ये तस्वीरें फिल्म 'जिगरा' के सेट की बताई जा रही हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 
विज्ञापन


'जिगरा' के सेट से तस्वीरें वायरल
आलिया भट्ट की आगामी फिल्म 'जिगरा' की शूटिंग करते हुए कुछ तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई हैं। इन तस्वीरों में आलिया के दमदार लुक देखने को मिले हैं, जो फिल्म की कहानी का भी संकेत देते हैं। सेट से इन तस्वीरों के सामने आने के बाद आलिया के फैंस के बीच हलचल मच गई है। आलिया के नए लुक को देख उनके फैंस फिल्म देखने के लिए उत्साहित हो गए हैं। आलिया भट्ट की ये तस्वीरें खुशी नाम के फैन पेज से साझा की गई हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bollywood: मुस्लिम होकर भी पूजा-पाठ में अटूट विश्वास रखते हैं ये सितारे, फिल्म की रिलीज से पहले जाते हैं मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन


दमदार लुक में दिखीं आलिया 
वायरल तस्वीरों में आलिया के किरदार की कई झलक देखने को मिली हैं। एक तस्वीर में आलिया बुलेटप्रूफ जैकेट पहने नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में नीली शर्ट पहने स्कूटर की सवारी करते हुए नजर आ रही हैं। आलिया की इन वायरल तस्वीरों को थाईलैंड शूटिंग से जोड़ा गया, जहां उन्होंने फिल्म का एक शेड्यूल शूट किया था।

इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी जिगरा
आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेत्री करण जौहर की रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी हैं। इन दिनों आलिया अपनी आगामी फिल्म 'जिगरा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग वर्ष 2023 में अक्टूबर में शुरू की। इस फिल्म के जरिए आलिया का निर्माता वासन बाला के साथ पहला सहयोग है। जिगरा' 2022 की 'डार्लिंग्स' के बाद आलिया का दूसरा होम प्रोडक्शन है, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। करण जौहर की यह फिल्म 27 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Bhakshak Trailer: 'भक्षक' का ट्रेलर रिलीज, बच्चियों के साथ हो रहे दुष्कर्म के विरूद्ध आवाज उठाती नजर आईं भूमि
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed