फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt was with her sister during her depression said I wanted her to be normal as soon as possible

Alia Bhatt: डिप्रेशन के दौरान अपनी बहन के साथ थीं आलिया भट्ट, बोलीं- 'मैं उसे जल्द से ठीक करना चाहती थी'

Sat, 12 Oct 2024 08:57 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sat, 12 Oct 2024 08:57 AM IST
सार

अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी बहन शाहीन भट्ट के बहुत करीब हैं। अब आलिया ने अपनी बहन के डिप्रेशन को लेकर बात की है। आलिया ने बताया कि मैं उनकी परेशानी के दिनों में उनके साथ थीं।

विज्ञापन
Alia Bhatt was with her sister during her depression said I wanted her to be normal as soon as possible
आलिया भट्ट बहन शाहीन भट्ट के साथ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों फिल्म 'जिगरा' में नजर आ रही हैं। आलिया भट्ट अपनी बहन शाहीन के साथ भी बहुत खूबसूरत रिश्ता शेयर करती हैं। शाहीन पांच साल तक डिप्रेशन का शिकार रही थीं। आलिया ने बताया कि वह चाहती थीं कि उनकी बहन शाहीन बात करें।
विज्ञापन

Alia Bhatt was with her sister during her depression said I wanted her to be normal as soon as possible
आलिया भट्ट, शाहीन भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम shaheenb
डिप्रेशन के दौरान बहन के साथ रहीं आलिया
व्हाट वूमेन वांट में बहन शाहीन को लेकर आलिया भट्ट ने बात की है। उन्होंने अपनी बहन को डिप्रेशन के दौरान पूरा सहारा दिया था। आलिया भट्ट अपनी बहन से इस दौरान बाहर आने जाने के बारे में पूछती थीं। वह अपनी बहन के डिप्रेशन को जल्द से जल्द ठीक करना चाहती थीं। आलिया ने कहा, 'जिस तरह से उसने इस परेशानी को पार किया हैं, मैं उसकी बहुत तारीफ करती हूं'।

Sanjay Dutt-Maanayata: 65 की उम्र में संजय दत्त ने चौथी बार रचाई शादी, मान्यता दत्त के साथ फिर लिए सात फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन

Alia Bhatt was with her sister during her depression said I wanted her to be normal as soon as possible
आलिया भट्ट, शाहीन भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शाहीन की बात सुनती हैं बहन आलिया
आलिया ने बताया कि शाहीन की जांच कराने पर शाहीन के डिप्रेशन में होने की बात सामने आई थी। आलिया ने कहा, शाहीन को बहुत कम उम्र में डिप्रेशन का शिकार होना पड़ा था। वह काफी लंबे समय तक इस परेशानी के साथ जी रही थीं, लेकिन अब मेरा जवाब यह है कि मैं चाहती हूं कि वह मुझसे बात कर सकें। मैं उससे तुरंत बात करने की उम्मीद नहीं करती। उसे बस इतना चाहिए कि मैं उसके बगल में बैठूं और उसकी बात सुनूं'।

The Signature Movie Review: अनुपम खेर का नेशनल अवार्ड विनिंग अभिनय, के सी बोकाडिया का धमाकेदार ओटीटी डेब्यू

विज्ञापन

Alia Bhatt was with her sister during her depression said I wanted her to be normal as soon as possible
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
डिप्रेशन को लेकर शाहीन ने कही थी ये बात
शाहीन ने एक इंटरव्यू में अपने डिप्रेशन की बात की थी। उन्होंने कहा, 'डिप्रेशन तब शुरू हुआ जब मैं बहुत छोटी थी। मैं लगभग 12 साल की थी। उस समय, कोई भावनात्मक सपोर्ट नहीं थी। जब मैं बड़ी हो रही थी, तब भी डिप्रेशन के बारे में बात नहीं की जाती थी'। शाहीन ने कहा कि उस समय अवसाद के लक्षणों को जानने के लिए कोई जागरूकता या कोई तरीका नहीं था क्योंकि इंटरनेट नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed