Nick Jonas: अपनी सास के लाड़ले हैं दामाद निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा की कजिन की शादी में ठुमके लगाते हुए आए नजर
प्रियंका चोपड़ा के पति और अमेरिकन सिंगर निक जोनस को भारत में खूब प्यार मिला है। धीरे-धीरे वह प्रियंका और उनके परिवार के रंग में रंगते जा रहे हैं। हाल ही में वह अपनी सास के साथ प्रियंका की एक कजिन की शादी में नाचते हुए नजर आए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 2018 में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी की। प्रियंका, निक से लगभग दस साल बड़ी हैं। उस समय कई लोगों ने, यहां तक कि प्रियंका के फैंस तक ने कहा कि यह जोड़ी अजीब और बेमेल है, लेकिन इन सभी बातों की परवाह ना करते हुए निक और प्रियंका एक खुशहाल जिंदगी और शादी-शुदा जीवन जी रहे हैं। निक तो समय-समय पर भारत आते हैं, प्रियंका के फैमिली फंक्शन में शामिल होते हैं। उनकी एक प्यारी बेटी मालती भी है, जो इन दोनों की जान है। हाल ही में निक अपनी सास मधु चोपड़ा के साथ न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा की एक कजिन की शादी में नजर आए।
सास के साथ किया डांस
न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा की एक कजिन की शादी कुछ दिन पहले हुई। इसी शादी में निक जोनस अपनी सास के साथ शामिल हुए। इस शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर नजर आई हैं, जिसमें निक काफी खुश नजर आ रहे हैं। वह प्रियंका के रिश्तेदारों और मधु चोपड़ा के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं। साथ ही अपनी सास के साथ डांस करते हुए दिख रहे हैं। निक गानों पर ठुमके लगाते हुए तस्वीरों में नजर आए।
निक है मधु चोपड़ा के लाड़ले
निक और उनकी सास मधु चोपड़ा की बहुत अच्छी बनती है। मधु चोपड़ा अपने कई इंटरव्यूज में अपने दामाद निक की तारीफ कर चुकी हैं। वह प्रियंका और निक के साथ अकसर छुट्टियां मनाती हुई नजर आती हैं। निक भी अपनी सास का बहुत ख्याल रखते हैं। यही वजह है कि निक अपनी सास मधु के लाड़ले बन चुके हैं।
पिता की जिम्मेदारी बखूबी निभाते हैं
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की एक प्यारी बेटी मालती भी है। दोनों के लिए वह बहुत खास है, लेकिन मालती की देखभाल में ज्यादा समय निक देते हैं। प्रियंका अगर अपनी हॉलीवुड फिल्मों या सीरीज में व्यस्त रहती हैं, तो मालती का पूरा ख्याल निक ही रखते हैं। वह मालती के साथ घूमते-फिरते हैं और इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी साझा करते हैं। इस तरह से वह अपने पिता होने की जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहे हैं।