टाइटल विवाद के बीच मनोज बाजपेयी का बड़ा बयान, कहा- ‘आजकल लोग जल्दी हो जाते हैं आहत, मेकर्स को रखना होगा ध्यान’
Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी अपकमिंग थ्रिलर ‘गवर्नर’ को लेकर चर्चा में हैं। इससे पहले वह अपनी फिल्म के पुराने टाइटल ‘घूसखोर पंडत’ को लेकर हुए विवाद की वजह से भी सुर्खियों में रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ अपने टाइटल को लेकर काफी विवादों में रही थी। इसी वजह से फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। हाल ही में एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि आखिर कितनी सावधानी जरूरी है, तो उन्होंने कहा, ‘बहुत ध्यान रखना पड़ता है।
आओ मुझे ऑफेंड करो
न्यूज 18 से बातचीत में मनोज बाजपेयी ने फिल्म को लेकर बातचीत में कहा कि आज के समय में लोग बहुत जल्दी आहत हो जाते हैं। उन्होंने कहा, ‘हम ऐसे दौर में जी रहे हैं, सिर्फ भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में। हर कोई जैसे तैयार बैठा है कि कोई उसे आहत करे। जैसे कोई कह रहा हो- ‘आओ मुझे ऑफेंड करो, मैं सुबह से बैठा हूं।’
फिल्ममेकर्स को और ज्यादा सतर्क रहना पड़ता है
उन्होंने आगे कहा कि जब लोग इतने संवेदनशील हो जाते हैं, तो फिल्ममेकर्स को और ज्यादा सतर्क रहना पड़ता है। उन्होंने कहा, ‘आप नहीं चाहते कि जिस फिल्म को बनाने में इतनी मेहनत लगी है, उसे बेवजह विवादों में घसीटा जाए। फिल्म सिर्फ एक इंसान की मेहनत नहीं होती, इसमें कई लोगों की मेहनत और करियर जुड़ा होता है।’
बात को सकारात्मक अंदाज में खत्म करते हुए मनोज ने कहा, ‘हम ऐसे समय में हैं जहां हमें सोच-समझकर काम करना पड़ता है। लेकिन हम एक ऐसे समय की उम्मीद जरूर करते हैं, जब कोई भी बात पर आहत न हो।’
क्या था विवाद?
फिल्म के टाइटल ‘घूसखोर पंडत’ को लेकर विवाद हुआ था। कुछ लोगों का मानना था कि ‘पंडत’ शब्द, जो आमतौर पर एक ब्राह्मण उपनाम से जुड़ा है, उसे इस तरह इस्तेमाल करना गलत संदेश दे सकता है और लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है।
ये भी पढ़ें- Alpha: ‘अल्फा’ का टीजर हुआ रिलीज, आलिया भट्ट का दिखा दमदार एक्शन अवतार; बॉबी देओल ने दिया खतरनाक ट्विस्ट
विवाद बढ़ने के बाद फिल्म के मेकर्स ने माफी मांगी और भरोसा दिलाया कि फिल्म का टाइटल बदल दिया जाएगा।