फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानकारी: 'चेहरे' में ही नहीं, बल्कि भंसाली की 'ब्लैक' में भी अमिताभ ने मुफ्त में किया था काम, ये थी वजह

Sat, 28 Aug 2021 05:53 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 28 Aug 2021 05:53 PM IST
सार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने फिल्म चेहरे में बिना फीस लिये काम किया है। वह इस फिल्म की कहानी से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने इसे मुफ्त में करने की हामी भर दी।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan did not take fees in Sanjay Leela Bhansali's film Black
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने फिल्म चेहरे में बिना फीस लिये काम किया है। वह इस फिल्म की कहानी से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने इसे मुफ्त में करने की हामी भर दी। इतना ही नहीं, वो अपने खर्चे से ही फिल्म की शूटिंग के लिए पोलैंड गये थे। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है जब बिग बी ने कोई फिल्म फ्री की हो। इससे पहले भी वो संजय लीला भंसाली की एक फिल्म को फ्री में कर चुके हैं।



अमिताभ ने फिल्म ब्लैक के लिए भी नहीं ली थी फीस
अमिताभ बच्चन ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' भी फ्री में की थी। उन्होंने इस फिल्म के लिए एक रुपये की भी फीस नहीं ली थी। क्योंकि असल में अमिताभ बच्चन संजय लीला भंसाली के साथ काम करना चाहते थे। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में खुलासा किया था कि वो संजय लीला भंसाली की फिल्मों को देखने के बाद  इतने ज्यादा प्रभावित हो गये थे कि उनके मन में उनके साथ काम करने की इच्छा पैदा हो गई। उन्होंने लिखा कि जब फिल्म ब्लैक में संजय के साथ काम किया तो यह काफी जबरदस्त था।

 

Amitabh Bachchan did not take fees in Sanjay Leela Bhansali's film Black
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ ने कहा कि उन्होंने इस फिल्म के लिए कोई वेतन नहीं लिया, क्योंकि इस तरह की फिल्म करना ही काफी है। यह बात अमिताभ ने साल 2017 के अपने एक ब्लॉग में लिखी थी। उन्होंने लिखा था कि इस फिल्म को देखने के बाद उनकी आंखों में आंसू आ गये थे। 

Amitabh Bachchan did not take fees in Sanjay Leela Bhansali's film Black
फिल्म ब्लैक में रानी मुखर्जी और अमिताभ - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के दर्शकों के रूप में  दिलीप साहब भी बैठे थे। उन्होंने लिखा था कि फिल्म के खत्म होने के बाद दिलीप साहब हॉल के बाहर उनसे मिले और हाथ पकड़ उनकी आंखों की तरफ देखा। अमिताभ ने लिखा कि यह ऐसा पल था जो मेरे साथ जिंदगी भर रहने वाला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan did not take fees in Sanjay Leela Bhansali's film Black
फिल्म 'ब्लैक' में रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन का किस

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन अक्सर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं और ब्लॉग के जरिए कई बातों का खुलासा करते रहते हैं। उन्होंने अपने हालिया ब्लॉग में अपने घर के पानी के किल्लत के बारे में लिखा है। उन्होंने लिखा कि जब वो सुबह उठे तो पानी नहीं आ रहा था जिस कारण पूरा दिन परेशानी में बीता। अमिताभ ने इस घरेलू समस्या को अपने फैंस को बताने के लिए उनसे माफी भी मांगी। उन्होंने अपने फैंस से माफी मांगते हुए कहा, 'ओह डियर, इस घरेलू समस्या में आपको शामिल करने के लिए मैं माफी चाहता हूं। ठीक है, अब नहीं बोलूंगा...। आज का दिन मुश्किल भरा रहा।' वो अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर  पुराने फिल्मों की यादों को भी साझा करते रहते हैं। 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan did not take fees in Sanjay Leela Bhansali's film Black
फिल्म ब्लैक का पोस्टर - फोटो : Instagram

आपको बता दें कि फिल्म ब्लैक 2005 में रिलीज हुई थी। इस फिल्ल में रानी मुखर्जी ने एक दिव्यांग लड़की मिशेल मैकनैली की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के लिए रानी मुखर्जी ने पहली बार में ही हां कर दी थी।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed