फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: अमिताभ बच्चन की वजह से अक्षय कुमार के लिए इस फिल्म में काम करना हो गया था मुश्किल, बताई वजह

Sat, 28 Aug 2021 05:39 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 28 Aug 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar says its hard to work with amitabh bachchan in waqt the race against time know the reason
अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार - फोटो : social media

अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया। इन दोनों की जोड़ी को पर्दे पर प्रशंसकों ने खूब पसंद किया। अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार ने साथ में आंखे, वक्त, खाकी, एक रिश्ता सहित कई फिल्मों में साथ में काम किया। किसी फिल्म में ये दोनों एक दूसरे के विरोधी बने दिखें तो कभी एक-दूसरे के दोस्त, कभी अक्षय कुमार पर अमिताभ बच्चन सीनियर पुलिस अधिकारी बनकर हुक्म चलाते दिखें तो वही कभी पिता बनकर बेटे को सही राह पर चलाते। इन दोनों ने दर्शकों का हर किरदार से मनोरंजन किया।



अमिताभ के साथ इस फिल्म में काम करना था मुश्किल

अक्षय कुमार ने एक तरफ जहां सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ कदम से कदम मिलाते हुए हर किरदार को बखूबी जिया तो वही अक्षय ने एक मीडिया से खास बातचीत में खुलासा करते हुए बताया कि अपने करियर में उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ एक ऐसी फिल्म की है जिसे करना उनके लिए सबसे अधिक मुश्किल था। ये फिल्म थी वक्त, जिसमें अक्षय कुमार ने अमिताभ बच्चन के बेटे की भूमिका निभाई थी।

akshay kumar says its hard to work with amitabh bachchan in waqt the race against time know the reason
अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन के किरदार की वजह से हुई मुश्किल

अक्षय कुमार इस फिल्म को अपने करियर की सबसे मुश्किल फिल्म बताते हैं। अक्षय ने एक मीडिया बातचीत में बताया कि ये फिल्म उनके लिए इसलिए मुश्किल नहीं थी क्योंकि उनका किरदार मुश्किल था। बल्कि अमिताभ बच्चन के किरदार कि वजह से उनके लिए ये फिल्म मुश्किल हो गई थी। दरअसल फिल्म में अंत में ये दिखाया गया है कि अमिताभ बच्चन फिल्म में कैंसर की बीमारी से जूंझ रहे हैं। ये सीन करने के दौरान अक्षय कुमार को अपने पिता की याद आ गई।

akshay kumar says its hard to work with amitabh bachchan in waqt the race against time know the reason
अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार - फोटो : social media

शूट के दौरान पिता की बीमारी आई याद

दरअसल अक्षय कुमार के पिता हरि ओम भाटिया कैंसर से जूंझ रहे थे। जब अक्षय कुमार अमिताभ बच्चन के साथ ये सीन शूट कर रहे थे तो उस दौरान उन्हें हमेशा अपने पिता की बीमारी याद आ जाती थी। इस वजह से अक्षय कुमार के लिए इस फिल्म को शूटिंग करना भी बहुत मुश्किल हो गया था। अक्षय ने बताया कि भावनात्मक रूप से इस फिल्म की शूटिंग करना उनके लिए बहुत मुश्किल हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar says its hard to work with amitabh bachchan in waqt the race against time know the reason
अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार - फोटो : social media

शूट के दौरान रो पड़ते थे अक्षय कुमार

अक्षय ने खुलासा करते हुए बताया कि इस फिल्म में भावुक सीन को शूट करते हुए कई बार वो पूरी तरह से टूट भी गए और उनकी आंखो से आंसू निकल गए। अक्षय ने कहा, ‘अगर आप सींस देखेंगे तो आपको वो असली लगेंगे। मेरे लिए भावनात्मक रूप से ये फिल्म बहुत ही मुश्किल थी’। अक्षय ने कहा, ‘शूटिंग के दौरान कई दफा ऐसा हुआ जब मैं अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाया। ये फिल्म हमेशा मेरे दिल के सबसे करीब रहेगी’।

विज्ञापन
akshay kumar says its hard to work with amitabh bachchan in waqt the race against time know the reason
अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार - फोटो : social media

पिता-बेटे की है कहानी

वक्त- द रेस अगेन्स्ट टाइम पिता-पुत्र की एक ऐसी कहानी है जिस पर ये फिल्म आधारित है। एक पिता अपने लापरवाह बेटे को रास्ते के लिए कड़ा रुख अपनाता है। शादी के बाद वो अपने बेटे को उनके पैर पर खड़े करने के लिए पूरी जद्दोजहत करता है। इस दौरान बेटा अपने पिता से नफरत करता है। जब बेटा अपने पैर पर खड़ा हो जाता है तो उसे पता लगता है कि उसके पिता कैंसर से जूंझ रहे हैं। 2005 में रिलीज़ हुई ये फिल्म सफल रही लेकिन कुछ ही समय बाद अक्षय ने कैंसर के हाथों अपने पिता को गंवा दिया।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed