{"_id":"612a1b7c5c48be5dbd64692c","slug":"kgf-star-yash-changed-his-screen-name-yash-from-his-real-name-friends-addressed-him-as-tiger","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रॉकिंग स्टार : इस वजह से केजीएफ फेम यश ने बदला था अपना असली नाम, दोस्तों के बीच दूसरे नाम से मशहूर हैं 'रॉकी भाई'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रॉकिंग स्टार : इस वजह से केजीएफ फेम यश ने बदला था अपना असली नाम, दोस्तों के बीच दूसरे नाम से मशहूर हैं 'रॉकी भाई'
सिनेमा में बहुत सालों से ऐसा होता आया है कि सितारों के असली नाम कुछ और होते हैं लेकिन वो स्क्रीन के लिए एक अलग नाम चुन लेते हैं। इनमें दिलीप कुमार, अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी जैसे कई सितारे शामिल है। ऐसा सिर्फ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं होता है बल्कि साउथ के रॉकिंग स्टार यश ने भी अपने नाम के साथ ऐसा ही किया है। केजीएफ से घर घर में पहचान बनाने वाले रॉकिंग स्टार यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है।
इसलिए रॉकिंग स्टार यश ने बदला अपना असली नाम
हालांकि फिल्मों में आने के बाद उन्होंने नाम बदलकर अपने बचपन का नाम 'यश' रख लिया। इस बात का सुझाव उन्हें फिल्म जगत के कुछ लोगों ने दिया था। इंडस्ट्री के लोगों ने कहा था कि वो अपना स्क्रीन नेम कुछ और कर लें ऐसे में उन्होंने अपने बचपन का नाम यश रख लिया। दिलचस्प बात ये है कि उनके दोस्त उन्हें टाइगर कहकर बुलाते हैं।
When Yash started his acting career, he was suggested to change his name Naveen Kumar with some other
screen name. Then, he decided to keep his childhood name 'Yash' at the place of his real name for film industry.
He was also addressed as Tiger by his friends. #pvrpic.twitter.com/9VGAbKBnz7
यश का जन्म कर्नाटक के हसन जिले में हुआ था। बहुत कम लोग ही ये बात जानते हैं कि यश एक मध्यम वर्गीय परिवार से संबंध रखते हैं। यश के पिता अरुण कुमार जे KSRTC ट्रांसपोर्ट सर्विस में काम करते थे। बाद में वह BMTC ट्रांसपोर्ट में ड्राइवर की नौकरी करने लगे। आज भी यश के पिता बस चलाते हैं। उनका मानना है कि इसी काम की बदौलत वह यश को इतना बड़ा बना पाए इसलिए वो ये नौकरी कभी नहीं छोड़ेंगे।
3 of 5
अभिनेता यश
- फोटो : Twitter
यश का सपना था कि वो एक बड़ा नाम बनें। उन्होंने थिएटर नाटकों के साथ एक अभिनेता के रुप में अपना सफर शुरू किया। उन्होंने कई टेली-सीरियल्स में भी काम किया। वो राधिका पंडित के साथ पहले शो 'नंदा गोकुला' में नजर आए थे। इसके बाद धीरे धीरे उन्हें सफलता मिलने लगी और उन्होंने साल 2008 में कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
यश
- फोटो : instagram/thenameisyash
फिल्म 'मोहिना मनसु' में वो सहायक किरदार में ही नजर आए लेकिन जबरदस्त अभिनय से उन्होंने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। इसके बाद उनके हाथ लगी फिल्म केजीएफ। इस फिल्म की सफलता ने यश के जीवन के मायने बदल दिए। आज यश फैंस के चहीते स्टार बन चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
यश
- फोटो : Social Media
यश बहुत जल्द 'केजीएफ 2' में नजर आने वाले हैं। इस साल उनके जन्मदिन के मौके पर फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जो दर्शकों को जबरदस्त पसंद आया था। अब इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म अगले साल अप्रैल के महीने में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।