फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: काजोल को शाहरुख खान की पत्नी समझते थे वरुण धवन, 'मन्नत' में गौरी को देख हो गए थे हैरान

Sat, 28 Aug 2021 04:57 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sat, 28 Aug 2021 04:57 PM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan thought Shah Rukh Khan-Kajol married felt wrong when saw Gauri Khan at Mannat
वरुण धवन- शाहरुख और काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के कुछ कलाकार ऐसे हैं जिनकी केमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती है। फैंस इन्हें पर्दे पर साथ देखकर काफी खुश होते हैं। ऐसे में शाहरुख खान और काजोल का नाम लेना जरूरी हो जाता है है क्योंकि उनका ऑनस्क्रीन रोमांस और ऑफस्क्रीन दोस्ती का हर कोई दीवाना है। शाहरुख और काजोल ने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में साथ काम किया है। पर्दे पर अगर शाहरुख और काजोल हों तो फिल्म का हिट होना भी तय है। खास बात तो यह है कि उनकी केमिस्ट्री भी लोगों को खूब पसंद है। आपको यह जानकार हैरानी होगी कि बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता वरुण धवन, शाहरुख खान और काजोल को पति-पत्नी समझने लगे थे। जी हां, इस बात का खुलासा खुद वरुण धवन ने किया। साथ ही वरुण धवन ने बताया कि जब उन्होंने गौरी खान को शाहरुख के घर पर देखा तो वह हैरान हो गए थे।

Varun Dhawan thought Shah Rukh Khan-Kajol married felt wrong when saw Gauri Khan at Mannat
शाहरुख खान, काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण धवन ने एक रिएलिटी शो के दौरान शाहरुख खान और काजोल के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं एनवीए का चंदा लेने शाहरुख सर के घर गया। लेकिन वहां पर उनकी पत्नी गौरी मैम ने दरवाजा खोला। ये देखकर मैं हैरान रह गया और दो मिनट तक लगातार उन्हें देखता ही रहा।'
Varun Dhawan thought Shah Rukh Khan-Kajol married felt wrong when saw Gauri Khan at Mannat
वरुण धवन - फोटो : instagram

उन्होंने आगे कहा, 'हालांकि, मैंने उस समय कुछ कहा नहीं और मैं चंदे के पैसे लेकर वहां से आ गया। लेकिन जब मैंने घर आकर मम्मी को बताया कि वहां काजोल मैम नहीं थीं तो मेरी मम्मी ने कहा कि काजोल, शाहरुख की पत्नी नहीं हैं बल्कि गौरी हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan thought Shah Rukh Khan-Kajol married felt wrong when saw Gauri Khan at Mannat
शाहरुख, काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

काजोल और शाहरुख खान की केमिस्ट्री फिल्मों में खूब पसंद की जाती है। अपनी बेहतरीन केमिस्ट्री से जुड़े राज के बारे में काजोल ने राजीव मसंद के शो में भी बात की थी। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान बताया कि हम दोनों एक-दूसरे के साथ काफी कंफर्टेबल रहते हैं।

विज्ञापन
Varun Dhawan thought Shah Rukh Khan-Kajol married felt wrong when saw Gauri Khan at Mannat
काजोल - फोटो : instagram

काजोल ने शाहरुख खान के साथ 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'बाजीगर', 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम', 'माई नेम इज खान' और 'दिलवाले' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed