फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चर्चा: जल्द रोहन श्रेष्ठ से शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? परिवार ने कहा-अगर ऐसा होगा तो...

Sat, 28 Aug 2021 04:20 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 28 Aug 2021 04:20 PM IST
विज्ञापन
Shraddha kapoor might soon tie knot with rohan shrestha family reacted on rumours
रोहन श्रेष्ठ, श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड गलियारों में अक्सर किसी ना किसी के प्यार के किस्से सुनाई दे जाते हैं। पहले की तुलना में अब सेलेब्स खुलकर शादी के मुद्दे पर बात कर रहे हैं और शादी भी रचा रहे हैं। हालांकि अभी भी बॉलीवुड के कई सेलेब्स ऐसे हैं जिनकी शादी की राह उनके फैंस देख रहे हैं। इसमें श्रद्धा कपूर का नाम भी शामिल है। श्रद्धा बॉलीवुड की बड़ी हीरोइन हैं लेकिन वो अपनी निजी जिंदगी की बातें खुलकर मीडिया के सामने नहीं रखती हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें आ रही थीं कि श्रद्धा फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ को डेट कर रही हैं।



क्या दुल्हन बनने को तैयार हैं श्रद्धा?

वहीं अब ये खबर भी सामने आ रही है कि जल्द ही रोहन और श्रद्धा शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बता दें कि श्रद्धा और रोहन अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं और फैंस जल्द से जल्द दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि श्रद्धा और रोहन दोनों ने ही खुले तौर पर अपने रिश्ते को मीडिया के सामने नहीं स्वीकारा हैं। वहीं शादी की खबरों पर श्रद्धा के परिवार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Shraddha kapoor might soon tie knot with rohan shrestha family reacted on rumours
श्रद्धा कपूर, प्रियांक शर्मा - फोटो : Social media

श्रद्धा कपूर के कजिन प्रियांक ने अभिनेत्री की शादी की अफवाहों पर बात करते हुए कहा, 'नो कमेंट्स, मैं क्या बोलू यार, लेकिन हां अगर आप इसके बारे में सोच रहे हैं तो आपको सोचना ही चाहिए, जितने ज्यादा हो उतना अच्छा'। बता दें कि इस साल की शुरुआत में ही प्रियांक की शादी हुई है जिसमें श्रद्धा भी शामिल हुई थीं।

Shraddha kapoor might soon tie knot with rohan shrestha family reacted on rumours
प्रदीप शर्मा, पद्मिनी कोल्हापुरी - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं श्रद्धा की मासी और अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी ने कहा कि, 'शादी...वाह, अजीब सवाल है। अगर वैसा कुछ है तो खबर मिल ही जाएगी'। बता दें कि इसी साल रोहन के पिता राकेश श्रेष्ठा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर श्रद्धा और रोहन शादी के बारे में सोच रहे हैं तो उनका आशीर्वाद दोनों के साथ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha kapoor might soon tie knot with rohan shrestha family reacted on rumours
शक्ति कपूर, श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं श्रद्धा के पिता और अभिनेता शक्ति कपूर ने कहा कि वो हर मौके पर श्रद्धा के साथ खड़े हैं और जब वो शादी के लिए तैयार होगी वो उनके साथ रहेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने कहा, 'रोहन ही क्यों , अगर वो मुझसे आकर बताती है कि उसे किसी से भी शादी करनी है तो मुझे इस पर कोई आपत्ति नहीं होगी'। 

विज्ञापन
Shraddha kapoor might soon tie knot with rohan shrestha family reacted on rumours
श्रद्धा कपूर - फोटो : Instagram

फिलहाल तो श्रद्धा और रोहन के परिवार ने इस बात को ना पूरी तरह स्वीकारा और ना ही इनकार किया है। अब देखना होगा कि आने वाले वक्त में क्या सामने आता है। बता दें कि रोहन और श्रद्धा एक साथ श्रद्धा के कजिन प्रियांक की शादी में मालदीव में साथ नजर आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed