फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुण्यतिथि: 13 साल की उम्र में जयश्री गडकर ने शुरू किया था अभिनय, रामायण में कौशल्या के किरदार से मिली शोहरत

Sat, 28 Aug 2021 04:14 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 28 Aug 2021 04:14 PM IST
विज्ञापन
Death anniversary: Jayshree Gadkar started acting at the age of 13 got fame from the character of Kaushalya in Ramayana
जयश्री गडकर - फोटो : सोशल मीडिया

रामानंद सागर की 'रामायण' में कौशल्या का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री जयश्री गडकर की 29 अगस्त को 13वीं पुण्यतिथि है। जयश्री ने अपनी सुंदरता और अभिनय के दम पर पांच दशकों तक दर्शकों के दिल पर राज किया। जयश्री का जन्म 21 मार्च 1942 को कर्नाटक के कारवार जिले के सदाशिवगढ़ गांव में एक साधारण कोंकणी परिवार में हुआ था। उन्हें मीना, बाद में जया और फिर जयश्री के नाम से जाना जाने लगा। जब वे पांच साल की थीं तब उनका परिवार मुंबई आ गया और उनकी आगे की पढ़ाई मुंबई में ही हुई।

शुरू से ही नृत्य और गायन के अपने प्रेम के कारण उनका कला के क्षेत्र में विशेष झुकाव था। उन्होंने अपनी एक आत्मकथा में बचपन में चोरी से फिल्में देखने की यादें साझा की हैं। उन्होंने कम उम्र में ही डांस सीखना शुरू कर दिया था। इसके लिए उन्होंने गोपी कृष्ण से कथक सीखा और बाद में गायन की भी शिक्षा ली।

Death anniversary: Jayshree Gadkar started acting at the age of 13 got fame from the character of Kaushalya in Ramayana
जयश्री गडकर - फोटो : सोशल मीडिया

13 साल की उम्र से शुरू किया अभिनय

जयश्री ने मराठी फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम करना शुरू कर दिया था। इनकी पहली फिल्म 'तमाशा' थी। इसके बाद साल 1955 में वी. शांताराम की फिल्म 'झनक झनक झनक पायल बाजे' एक गाने में अभिनेत्री डांस करने वाली युवतियों में से एक थीं। उस समय उनकी उम्र महज 13 साल थी। 

 

Death anniversary: Jayshree Gadkar started acting at the age of 13 got fame from the character of Kaushalya in Ramayana
जयश्री गडकर - फोटो : सोशल मीडिया

ये था डांस करने का पहला मौका

जयश्री गडकर ने पहली बार रूसी नेता ख्रुश्चेव के भारत आने के मौके पर पुणे में एक समारोह में नृत्य किया था। इस दौरान पुणे के एक फोटोग्राफर राम देवताले ने जयश्री गडकर की तस्वीरें लीं और उन्हें अपने स्टूडियो में लगा दिया। इन तस्वीरों को दिनकर पाटिल ने देखा और उन्हें फिल्म 'दिसत तसन नसत' में डांस करने का मौका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Death anniversary: Jayshree Gadkar started acting at the age of 13 got fame from the character of Kaushalya in Ramayana
जयश्री गडकर - फोटो : सोशल मीडिया

कई हिंदी फिल्मों में भी किया काम

इसी दौरान राजा परांजपे ने जयश्री गडकर को देखा और उन्हें फिल्म 'गठ पड़ली थाका थाका' में अभिनय करने का मौका मिला। इसके बाद वह धीरे धीरे आगे बढ़ती रहीं और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। जयश्री की हिट फिल्मों में 'सांगते एका', 'अवगाची संसार', 'मानिनी' शामिल हैं। इसके अलावा जयश्री गडकर ने 'ससुराल', 'लव कुश', 'डिटेक्टिव', 'संपूर्ण महाभारत', 'जियो तो ऐसे जियो' जैसी हिंदी फिल्मों में भी काम किया है।

विज्ञापन
Death anniversary: Jayshree Gadkar started acting at the age of 13 got fame from the character of Kaushalya in Ramayana
जयश्री गडकर और बाल धुरी - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के बाद भी जारी रखी एक्टिंग

जयश्री गडकर ने साल 1975 में मशहूर अभिनेता बाल धुरी से शादी की थी। लेकिन, उन्होंने शादी के बाद भी अपना अभिनय जारी रखा। उन्होंने बाल धुरी के साथ कुछ फिल्मों में भी काम किया। इस जोड़ी ने मुंबई टू मॉरीशस फिल्म में एक साथ अभिनय किया। इतना ही नहीं दोनों ने मशहूर सीरियल 'रामायण' में भी साथ काम किया। इसमें दशरथ का किरदार बाल धुरी ने निभाया था और माता कौशल्या की भूमिका में जयश्री गडकर नजर आईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed