फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chehre Box Office Day 1: अमिताभ और इमरान की फिल्म ‘चेहरे’ का पहले दिन ही सूपड़ा साफ, कमाए सिर्फ इतने

Sat, 28 Aug 2021 03:42 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 28 Aug 2021 03:42 PM IST
विज्ञापन
Chehre box office day one collection amitabh bachchan and emraan hashmi starrer film has slow start fails to make an impact
फिल्म चेहरे का एक सीन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कोरोना की दूसरी लहर के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई हिंदी फिल्म ‘चेहरे’ का बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही पत्ता साफ होता दिख रहा है। अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी, अन्नू कपूर, धृतिमान चटर्जी, रघुवीर यादव, क्रिस्टल डिसूजा, रिया चक्रवर्ती और सिद्धांत कपूर जैसे सितारों से सजी फिल्म को पहले दिन ही दर्शकों ने नहीं पूछा। फिल्म के बजट को और सिनेमाघरों में लागू 50 फीसदी क्षमता के नियम के चलते इस फिल्म के पहले दिन करीब एक करोड़ रुपये का कारोबार करने का अनुमान ट्रेड विशेषज्ञों ने लगाया था लेकिन फिल्म इसका आधा कलेक्शन भी शुक्रवार को नहीं कर पाई। ‘अमर उजाला’ की फिल्म समीक्षा में फिल्म ‘चेहरे’ को दो स्टार की रेटिंग मिली है।

Chehre box office day one collection amitabh bachchan and emraan hashmi starrer film has slow start fails to make an impact
चेहरे: अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘चेहरे’ अमिताभ बच्चन की बड़े परदे पर लंबे अरसे बाद हुई वापसी है। हाल ही में उनका गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ भी छोटे परदे पर रिलीज हुआ है और इसके चलते वह लगातार चर्चा में भी बने हुए हैं। अमिताभ बच्चन की यशराज फिल्म्स के साथ बनी मेगा बजट फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के फ्लॉप होने के बाद रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘बदला’ को भी बॉक्स ऑफिस पर औसत रेस्पॉन्स ही मिला था। इसके बाद तेलुगू फिल्म  ‘सई रा नरसिम्हा रेड्डी’ , मराठी फिल्म ‘एबी आणि सीडी’  और हिंदी फिल्म ‘घूमकेतू’ में उनकी सिर्फ झलकियां दिखीं।

Chehre box office day one collection amitabh bachchan and emraan hashmi starrer film has slow start fails to make an impact
चेहरे: अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कोरोना संक्रमण काल शुरू होने के बाद सीधे ओटीटी पर जो पहली हिंदी फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ रिलीज हुई, उसमें भी अमिताभ बच्चन का करिश्मा गायब रहा। फिल्म में अमिताभ बच्चन का रूप रंग इतना बदल दिया गया कि उनके अपनी आवाज और आभामंडल का तेज फिल्म में दिखाई नहीं दिया। फिल्म देखी तो खूब गई लेकिन अधिकतर लोगों को ये फिल्म पसंद नहीं आई। उसके बाद अब अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘चेहरे’ रिलीज हुई। उनकी घरेलू कंपनी सरस्वती एंटरटेनमेंट फिल्म की को प्रोड्यूसर और मुनाफे की हिस्सेदार भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chehre box office day one collection amitabh bachchan and emraan hashmi starrer film has slow start fails to make an impact
चेहरे: रघुवीर यादव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘चेहरे’ के निर्देशक रूमी जाफरी इसके पहले तीन फिल्में और निर्देशित कर चुके हैं और उनमें से भी किसी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हिट के नजरिये से लोगों ने याद नहीं रखा। रंजीत कपूर की लिखी कहानी पर रूमी ने खुद ही फिल्म की पटकथा और संवाद लिखे हैं। फिल्म ‘चेहरे’ के ओटीटी अधिकार प्राइम वीडियो और सैटेलाइट अधिकार सेट मैक्स चैनल को बिक चुके हैं। माना जा रहा है कि फिल्म की लागत इनकी बिक्री से पहले ही वसूल हो चुकी है। अब तक फिल्मों के वितरण आदि में सक्रिय रहे मुंबई के चर्चित बिल्डर आनंद पंडित ने फिल्म ‘चेहरे’ से फिल्म निर्माण में सीधे कदम रखा है।

विज्ञापन
Chehre box office day one collection amitabh bachchan and emraan hashmi starrer film has slow start fails to make an impact
चेहरे: इमरान हाशमी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्मों के प्रचार और विपणन की सही रणनीति न अपनाने की वजह से भी फिल्म ‘चेहरे’ को बॉक्स ऑफिस पर खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई कई सिनेमाघरों में तो पहले दिन फिल्म ‘चेहरे’ को देखने एक दर्जन दर्शक भी नहीं पहुंचे। फिल्म का पहले दिन का नेट कलेक्शन ट्रेड से मिली जानकारी के मुताबिक सिर्फ 40 लाख रुपये रहा और ये अमिताभ बच्चन व इमरान हाशमी की फिल्म के लिहाज से उम्मीद से काफी कम माना जा रहा है।

Chehre Movie Review: अमिताभ बच्चन की ओवर एक्टिंग में अटकी ‘चेहरे’, अच्छी कहानी पर बनी कमजोर फिल्म

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed