फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्से बॉलीवुड के: जब नसीरुद्दीन शाह ने राजेश खन्ना को बताया 'घटिया एक्टर', फिर मांगी माफी

Sat, 28 Aug 2021 02:38 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 28 Aug 2021 02:38 PM IST
विज्ञापन
kisse Bollywood ke When Naseeruddin Shah called Rajesh Khanna a 'poor actor' then apologized
naseeruddin shah - फोटो : you tube

बॉलीवुड के दमदार अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने एक बार दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना को 'घटिया एक्टर' करार दे दिया था। हालांकि, इसके बाद उन्होंने उनके परिवार से माफी मांगी और कहा था कि मैं उनकी भावनाओं को आहत करना नहीं चाहता था। इस बयान के बाद नसीरुद्दीन शाह की काफी आलोचना हुई थी और गीतकार जावेद अख्तर ने कहा था, नसीरुद्दीन शाह को कामयाब लोग पसंद नहीं हैं। मैंने कभी नहीं सुना कि वे किसी कामयाब शख्स की तारीफ कर रहे हों। वे दिलीप कुमार से लेकर अमिताभ बच्चन तक सबको कोस चुके हैं।



उनकी इस बात से राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना भी नाराज हो गई थी और उन्होंने उनसे कहा था, यदि आप किसी जिंदा शख्स की इज्जत नहीं कर सकते, तो कम से कम इस दुनिया से जा चुके शख्स की तो कर ही सकते हैं। इसके बाद नसीरुद्दीन शाह ने राजेश खन्ना के परिवार से माफी मांगी थी। सलीम खान ने भी नसीरुद्दीन शाह के बयान पर एतराज जताया था। उन्होंने कहा था, राजेश खन्ना अपने जमाने में सबसे लोकप्रिय थे। उनके घर के बाहर जितनी भीड़ हुई उतनी मैंने कहीं नहीं देखी।' वे अपने जमाने के पहले और आखिरी सुपरस्टार थे।

 

kisse Bollywood ke When Naseeruddin Shah called Rajesh Khanna a 'poor actor' then apologized
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

यह था पूरा मामला?
दरअसल, नसीरुद्दीन शाह ने अपने एक इंटरव्यू में 70 के दशक को औसत दर्जे की हिंदी फिल्मों की शुरुआत का दशक बताया था। उन्होंने कहा,  हिंदी फिल्मों में साहित्यिक चोरी के शुरू होने की शुरुआत 70 के दशक में शुरू हुई- संगीत, पटकथा लेखन, कहानी, एक्टिंग से लेकर सबकुछ चोरी का था।
 

kisse Bollywood ke When Naseeruddin Shah called Rajesh Khanna a 'poor actor' then apologized
राजेश खन्ना - फोटो : Social Media

नसीरुद्दीन ने कहा था कि वास्तव में 70 का ही दशक था जब औसत फिल्मों का निर्माण शुरू हुआ। यह वही समय था जब राजेश खन्ना ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था।उनकी तमाम सफलताओं और स्टारडम के बावजूद मैं उन्हें एक घटिया एक्टर मानता हूं। मैं जब भी उनसे मिला वह मुझे बौद्धिक तौर पर भी सबसे कम जागरुक लगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
kisse Bollywood ke When Naseeruddin Shah called Rajesh Khanna a 'poor actor' then apologized
राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि 70 के दशक में कंटेट पर सबसे कम काम हुआ। हर चीज के स्तर में काफी गिरावट आई थी। फिल्में रंगीन जरूर थी।  लेकिनआपको किसी स्टोरी की जरूरत ही नहीं थी। यह ट्रेंड जारी है और मुझे लगता है कि मिस्टर खन्ना का इससे काफी कुछ लेना देना है, क्योंकि वह उन दिनों वह भगवान थे।
विज्ञापन
kisse Bollywood ke When Naseeruddin Shah called Rajesh Khanna a 'poor actor' then apologized
राजेश खन्ना - फोटो : Social Media

राजेश खन्ना पर नसीरुद्दीन के इस बयान से इंडस्ट्री में काफी हंगामा मचा था और उनकी पत्नी डिंपल खन्ना ने भी कड़ा एतराज जताया था। सलीम खान का कहना था कि उन्हें एक साधारण एक्टर कहने वाले को पता होना चाहिए कि बिना किसी एक्सट्राऑर्डिनरी टैलेंट के कोई इतनी ऊंचाइयों पर नहीं पहुंच सकता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed