नागार्जुन ने साउथ के साथ-साथ हिन्दी फिल्म जगत में भी अपनी एक खास जगह बनाई है। वो साउथ के बड़े कलाकारों में शुमार हैं। नागार्जुन का 29 अगस्त 1959 को जन्मदिन है। नागार्जुन का जन्म चेन्नई में हुआ था। एक अच्छा अभिनेता होने के साथ-साथ नागार्जुन फिल्म निर्माता और बिजनेसमैन भी हैं। वह मशहूर कलाकार अक्किनेनी नागेश्वर राव के बेटे हैं। फिल्मी परिवार से संबंध रखने की वजह से नागार्जुन की शुरू से ही सिनेमा की ओर रुचि रही थी। कम उम्र में अपना करियर शुरू करने वाले नागार्जुन अभी भी फिल्मों में सक्रिय हैं।
जन्मदिन विशेष: सुपरहिट फिल्में देकर नागार्जुन ने जीता फैंस का दिल, शादीशुदा होने के बावजूद तब्बू पर हार बैठे दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1986 से युवा अभिनेता के रूप में दी सुपरहिट फिल्में
आज नागार्जुन ही नहीं बल्कि उनके बेटे भी साउथ सिनेमा के बड़े सितारे हैं। पीढ़ी दर पीढ़ी नागार्जुन के परिवार ने दर्शकों का अपने अभिनय से खूब मनोरंजन किया। नागार्जुन ने साल 1986 में तेलुगू फिल्म ‘विक्रम’ से युवा अभिनेता के रूप में अपनी शुरुआत की थी। ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई। इसी साल नागार्जुन ने अपनी दो फिल्म कैप्टन नागार्जुन और अरन्याकंडा में भी अभिनय किया और दर्शकों के दिल में एक खास जगह बनाई। इसके बाद नागार्जुन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा उन्होंने एक से बढ़कर एक कई शानदार फिल्में दी हैं।
नागार्जुन की पहली शादी हुई असफल
नागार्जुन की प्रोफेशनल जिंदगी तो शुरुआत से ही अच्छी चली लेकिन उनकी निजी जिंदगी चर्चा में रही। साल 1984 में नागार्जुन न्ने निर्माता डी। रामानायडू की बेटी लक्ष्मी दग्गुबत्ती से शादी रचाई, लेकिन इन दोनों की ये शादी सफल नहीं हुई और दोनों 6 साल में ही एक-दूसरे से अलग हो गए। लक्ष्मी दग्गुबत्ती से साल 1990 में तलाक लेने के बाद अभिनेत्री अमला अक्किनेनी से शादी की। नागार्जुन की पहली शादी से उनका एक बेटा है जिसका नाम नागा चैतन्य है। अपने पिता की तरह ही नागा भी साउथ सिनेमा के बड़े कलाकार हैं।
शादी शुदा होने पर भी इस अदाकारा पर हार बैठे थे दिल
कई रिपोर्ट्स की माने तो नागार्जुन बॉलीवुड अदाकारा तब्बू से प्यार करते थे। तब्बू भी नागार्जुन से प्यार करती थीं। इन दोनों की मुलाकात काम के दौरान हुई थी और दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। जब इन दोनों का अफेयर शुरू हुआ तब नागार्जुन शादीशुदा थे। लेकिन फिर भी दोनों का अफेयर चलता रहा. खबरों की मानें तो दोनों का अफेयर लंबे समय तक चला था, दोनों करीब 10 साल तक रिलेशनशिप में थे लेकिन उनकी शादी नहीं हो पाई। नागार्जुन तब्बू से प्यार तो करते थे लेकिन वो अपनी शादी नहीं तोड़ना चाहते थे। इस वजह से ये दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।
साउथ के अलावा बॉलीवुड में भी चलाया जादू
नागार्जुन ने साल 1990 में फिल्म 'शिवा' से बॉलीवुड में एंट्री की। इसके बाद उन्होंने 'खुदा गवाह', 'द्रोही', 'मिस्टर बेचारा', 'अंगारे', 'जख्म', 'अग्नि वर्षा' और 'एलओसी कारगिल' जैसी फिल्मों में काम किया। नागार्जुन आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। अमर उजाला टीम की तरफ से अक्किनेनी नागार्जुन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।