बॉलीवुड में एक सफल करियर बनाना हर किसी के बस की बात नहीं है। आए दिन हजारों लोग बॉलीवुड में बड़ा नाम बनने के लिए आते हैं लेकिन हर किसी के सपने पूरे नहीं होते। साथ ही ऐसी इंडस्ट्री में जहां अक्सर स्टार किड्स का दबदबा रहा है वहां अपना नाम कमाना थोड़ा ज्यादा मुश्किल हो जाता है। आज के समय से ही नहीं बल्कि पुराने समय से बॉलीवुड में स्टार किड्स लॉन्च होते आए हैं। भले ही ये स्टार किड्स सफल हो या ना हो लेकिन इन्हें एक चीज की कभी भी कमी नहीं रही और वो है रुपयों की।
फर्श से अर्श तक: किसी ने होटल के बाहर गुजारीं रातें तो कोई था वॉचमैन, ऐसे जीरो से हीरो बने ये सितारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान
इस लिस्ट में शाहरुख खान का नाम शामिल होना लाजिमी हैं। शाहरुख सिर्फ एक दमदार अभिनेता ही नहीं बल्कि लाखों- करोड़ों लोगों की प्रेरणा हैं। शाहरुख का कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं था और ना ही उनके माता पिता अमीर थे। जब शाहरुख ने थिएटर किया तो भी उनके पास पैसे नही थे। फिल्मों में कदम रखने के बाद शाहरुख ने एक के बाद एक शानदार स्क्रिप्ट पर काम किया और आज वो दुनिया के सबसे बड़े स्टार में से एक हैं। शाहरुख ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया था कि वो सड़क पर सोते थे। ओबेरॉय होटल के सामने वो सड़क पर सोया करते थे और सुबह उठते थे तो उन्हें लगता था कि वो होटल के अंदर हैं। आज वो ऐसे कई होटल खरीदने की हैसियत रखते हैं।
अक्षय कुमार
राजीव भाटिया उर्फ अक्षय कुमार ने भी बॉलीवुड में नाम कमाने के लिए कड़ी मेहनत की है। अक्षय भी जब फिल्म इंडस्ट्री में आए थे तो उनके पास ज्यादा पैसे नहीं थे। उन्होंने बॉलीवुड में आने से पहले कई जगह पर बतौर शेफ भी काम किया था। इसके बाद फिल्मों में उन्होंने अपने एक्शन और कॉमेडी का हुनर दिखाया और आज अक्षय किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।
मनोज बाजपेयी
बॉलीवुड के फैमिली मैन मनोज बाजपेयी ने अपनी प्रतिभा से लोगों के दिलों पर राज किया है। किरदार चाहे कैसा भी मनोज बाजपेयी बेहद शानदार तरीके से उस किरदार को निभाते हैं। मनोज बाजपेयी ने बेहद गरीबी में दिन काटे हैं और संघर्ष को वो बखूबी पहचानते हैं। अपने संघर्ष के दिनों में चंद रुपयों में ही खर्चा चलाते थे और अपने साथियों के लिए खाना बनाया करते थे। आज मनोज बाजपेयी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।
अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के पिता एक मशहूर कवि थे लेकिन फिर भी उनके पास बहुत संपत्ति नहीं थी। अमिताभ ने अपने दम पर सारी संपत्ति कमाई है और इतना बड़ा नाम किया है। अपने करियर के शुरुआती दिनों में बिग बी के पास भी ज्यादा पैसे नहीं थे तो ऐसे में वो मरीन ड्राइव पर रात बिताया करते थे।