{"_id":"6129e7668ebc3e61cf7dfdf1","slug":"unrealised-film-with-sushant-will-be-seen-to-completion-says-rumy-jafry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डायरेक्टर रूमी जाफरी ने कहा: सुशांत सिंह राजपूत की पसंदीदा स्क्रिप्ट पर बनाऊंगा फिल्म, उनकी याद आती है ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डायरेक्टर रूमी जाफरी ने कहा: सुशांत सिंह राजपूत की पसंदीदा स्क्रिप्ट पर बनाऊंगा फिल्म, उनकी याद आती है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:13 PM IST
सार
मशहूर फिल्म निर्देशक रूमी जाफरी दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पसंदीदा स्क्रिप्ट पर फिल्म बनाएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : For Refernce Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर फिल्म निर्देशक रूमी जाफरी दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पसंदीदा स्क्रिप्ट पर फिल्म बनाएंगे। रूमी जाफरी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि वो अपनी अगली फिल्म उस स्क्रिप्ट पर बनाएंगे जो सुशांत सिंह राजपूत को पसंद थी। उन्होंने कहा जब भी मैं अकेले बैठता हूं, मुझे सुशांत सिंह के लिए लिखी गई स्क्रिप्ट की याद आ जाती है। मैं इस स्क्रिप्ट पर जरूर फिल्म बनाऊंगा।
रूमी जाफरी ने यह भी बताया कि इस स्क्रिप्ट को देखने के बाद सुशांत इस फिल्म में काम करने के लिए एकदम से उतावले थे।
स्क्रिप्ट देखता हूं तो सुशांत की याद आ जाती है
रूमी जाफरी ने कहा कि जब भी मैं स्क्रिप्ट देखता हूं, मुझे सुशांत की याद आ जाती है और मैं उसे वापस शेल्फ में रख देता था। एक साल से अधिक का वक्त हो गया है। यह सुशांत की पसंदीदा स्क्रिप्ट थी, मैं इस पर फिल्म जरूर बनाऊंगा। उन्होंने कहा कि, अब मुझे तय करना है कि किसके साथ फिल्म बनाऊं और कब बनाऊं।
2 of 5
रूमी जाफरी
- फोटो : सोशल मीडिया
रिया चक्रवर्ती को लेकर कही ये बात
रूमी जाफरी ने कहा कि हमें कोई हक नहीं बनता कि हम रिया पर किसी भी तरह का जजमेंट पास करें। उसके भाग्य का फैसला अदालत को करना है। बता दें कि रूमी जाफरी की फिल्म 'चेहरे' रिलीज हो गई है। जिसे दर्शकों और क्रिटिक की तारीफ मिल रही है।
3 of 5
रूमी जाफरी और रिया चक्रवर्ती
- फोटो : फाइल
आपको बता दें कि निर्देशक रूमी जाफरी सुशांत और रिया चक्रवर्ती को लेकर फिल्म बनाने वाले थे। इसकी लगभग सारी तैयारी भी हो चुकी थी। लेकिन उसी दौरान सुशांत सिंह राजपूत की मौत हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
जिसे लेकर इंडस्ट्री में काफी हंगामा हुआ था और रिया चक्रवर्ती को लेकर भी बवाल मचा था। रूमी जाफरी ने हाल ही में कहा था कि रिया चक्रवर्ती को लेकर पिछले साल उल्टे-सीधे बयान दिए जा रहे थे पर वह इस साल की मोस्ट डिजायरेबल वुमेन है।
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
रिया फिल्म चेहरे में हैं और उनके रोल की भी तारीफ हो रही है। चेहरे फिल्म में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ ही क्रिस्टल डिसूजा भी हैं। यह फिल्म 27 अगस्त को रिलीज हुई है और इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।