शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती हैं। सुहाना खान की सोशल मीडिया पर एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। अपनी दोस्त अनन्या पांडे की तरह हालांकि सुहाना खान ने अब तक अपने फिल्मी करियर की शुरुआत नहीं की है। लेकिन सोशल मीडिया पर वो अक्सर अपनी तस्वीरों से लोगों का दिल जीतने में खूब कामयाब होती हैं। शाहरुख खान की लाड़ली अक्सर अपने वैकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए नजर आती हैं।
सोशल मीडिया: सुहाना खान की छुट्टियां हुईं खत्म, तस्वीर साझा करते हुए लिखा ये कैप्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफेद टॉप में साधारण और खूबसूरत दिखीं सुहाना
सुहाना खान द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई इस तस्वीर में वो सफेद रंग के फूल बाजू के टॉप के साथ स्पेगेटी पहनी हुई नजर आ रही हैं। जिसके साथ उन्होंने डेनिम शॉर्ट्स कैरी किए। उन्होंने अपने बालों में बन बनाया और अपने बाए हाथ में एक छोटा सा पर्स कैरी किया। अपने इस कैजुअल लुक में सुहाना खान साधारण और प्यारी लग रही हैं। वह कैमरा को देखकर पोज करती हुईं नजर आ रही हैं।
वैकेशन की कई तस्वीरें आईं सामने
सुहाना खान की अपने वैकेशन को एंजॉय करते हुए कई तस्वीरें अब तक सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। सुहाना काफी हफ्तों से अपनी छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। हाल ही में उन्होंने लाल बॉडीकॉन ड्रेस में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की थी। जिसे देखने के बाद साफ जाहिर है कि वो इस वक्त हर पल को एंजॉय कर रही हैं।
पिता की तरह जबरदस्त है प्रशंसकों की लिस्ट
सुहाना खान की फैन फॉलोइंग भी अपने पिता की ही तरह जबरदस्त है। सुहाना ने अब तक बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया है लेकिन फिर भी उनके फैंस की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। सुहाना के नाम से उनके कई फैनपेज भी बने हुए हैं, जिनमें उनकी तस्वीरें साझा की जाती हैं।
न्यूयॉर्क में कर रही हैं फिल्म मेकिंग का कोर्स
बता दें कि शाहरुख की लाडली सुहाना इन दिनों न्यूयॉर्क में फिल्म मेंकिंग और अभिनय का कोर्स कर रही हैं। वो भी अपने पिता शाहरुख की तरह फिल्मों में ही काम करना चाहती हैं। इस बारे में बात करते हुए शाहरुख ने कहा था कि ये उनके बच्चों पर निर्भर करता है कि वो क्या बनना चाहते हैं। वो अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद कोई भी करियर बनाने के लिए आजाद हैं।