{"_id":"5a0cfeaf4f1c1b68678bbf78","slug":"amitabh-bachchan-met-car-accident-in-kolkata-show-cause-notice-to-the-car-agency","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाल-बाल बचे अमिताभ बच्चन, कार का पिछला पहिया निकलने से हुआ एक्सीडेंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हादसे में बाल-बाल बचे अमिताभ बच्चन, कार का पिछला पहिया निकलने से हुआ एक्सीडेंट
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
Updated Thu, 16 Nov 2017 08:28 AM IST
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन पिछले हफ्ते कोलकाता में एक हादसे में बाल-बाल बच गए। बच्चन पश्चिम बंगाल सरकार के बुलावे पर 23वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन के लिए शहर में पहुंचे थे।
विज्ञापन
दरअसल, जिस मर्सडीज कार में वह जा रहे थे, उसका पिछला पहिया अचानक अलग हो गया। राज्य सरकार ने कार उपलब्ध कराने वाली ट्रेवल एजेंसी को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी कर सफाई मांगी है।
विज्ञापन
पढ़ें- माहिरा के रेप सीन पर पाकिस्तान में मचा बवाल, बैन हो सकती है फिल्म
विज्ञापन
एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने उस कार एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है जिसने कार उपलब्ध करवाई थी। इस घटना की पुष्टि भी सचिवालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने की है।
अधिकारी ने कहा, 'जब शनिवार की सुबह बिग बी मुम्बई जाने के लिए हवाई अड्डा जा रहे थे तो डुफ्फेरिन रोड पर कार का पिछला पहिया अलग हो गया। इसकी वजह से कार ने अपना नियंत्रण खो दिया।'