Amitabh bachchan: जब बिग बी के बेल बॉटम पैंट में घुस गया था चूहा, अमिताभ ने साझा की 'दो और दो पांच' की यादें
अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में अमिताभ बेल बॉटम पैंट पहने हुए फूल ऑन एक्शन मूड में नजर आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमिताभ बच्चन की फिल्म 'दो और दो पांच' को आज 43 साल पूरे हो गए हैं। इस एक्शन कॉमेडी फिल्म का निर्देशन राकेश कुमार ने किया था और इसमें शशि कपूर, हेमा मालिनी और परवीन बाबी ने भी अभिनय किया था। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म को रजनीकांत के साथ मुख्य भूमिका में तमिल में भी बनाया गया था और इसे 'रंगा' कहा गया था। फिल्म की सालगिरह पर अमिताभ ने इस फिल्म से जुड़ा एक खास किस्सा फैंस के साथ साझा किया है। साथ ही उन्होंने खुद से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा फैंस को बताया है।
दरअसल, अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में अमिताभ बेल बॉटम पैंट पहने हुए फूल ऑन एक्शन मूड में नजर आ रहे हैं। इस फोटो को देखकर और उनके चेहरे के भाव से यह पता चल रहा है कि यह झलक उनके फिल्म के एक्शन सीन की है। इसी फोटो को साझा करते हुए कैप्शन में अमिताभ ने अपना पुराना किस्सा साझा किया है।
View this post on Instagram
Sidharth Kiara Wedding: शादी में सिद्धार्थ ने छुए अपनी अर्धांगिनी के पैर, कियारा ने भी पति को दिया खास तोहफा
बिग बी ने अपनी तस्वीर के साथ कैप्शन में बताया कि उनकी पैंट में एक बार चूहा घुस गया था। उन्होंने लिखा, 'दो और दो पांच'.. कितना मजा आया इस फिल्म में.. बेल बॉटम्स और सब के साथ।… अरे उन दिनों बेल बॉटम बहुत लुभावना था। जब मैं एक थिएटर में फिल्म देखने गया, तब एक चूहा मेरी पैंट में घुस गया। बेल बॉटम के लिए धन्यवाद।'
Pathaan: राज्यसभा में भी 'पठान' की गूंज, सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने की शाहरुख खान की जमकर तारीफ
अमिताभ बच्चन ने एक दिन पहले भी बेहद मजेदार कैप्शन के साथ एक और थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी। वह 'रेशमा और शेरा' की बीटीएस तस्वीर में ऊंट की सवारी करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा था, '1969 में जब मैं फिल्मों में आया तो सभी मुझे ऊंट कहते थे तो मैंने सोचा कि मैं इसे सही ठहराऊंगा और एक ऊंट पर चढ़ गया। यह मेरी दूसरी फिल्म 'रेशमा और शेरा' से है। लोकेशन पोचीना, जैसलमेर से मीलों दूर रेगिस्तान में। अब सौभाग्य से वे मुझे यह नहीं कहते हैं।'
View this post on Instagram
Sid-Kiara Box Office: सिद्धार्थ या कियारा, किसने फिल्मों के कलेक्शन में मारी बाजी, सच्चाई उड़ा देगी होश