Amitabh Bachchan Corona: अमिताभ और उनके बेटे अभिषेक हुए कोरोना पॉजिटिव, जानिए परिवार के अन्य लोगों की रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके बेटे अभिषेक बच्चन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इन दोनों को मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती किया गया है।
अभिषेक बच्चन का कोरोना टेस्ट पिता अमिताभ के पॉजिटिव आने के बाद किया गया इसके बाद फिर पूरे बच्चन परिवार और उनके स्टाफ का टेस्ट किया गया। बाकी सदस्यों की रिपोर्ट अब कल आएगी। यह जानकारी महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दी। बता दें कि परिवार में इन दोनों के अलावा जया बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और इनकी आठ साल की बेटी आराध्या बच्चन हैं।
Both #AmitabhBachchan and Abhishek Bachchan underwent Antigen test & they have tested positive for #COVID19. Other family members including Jaya Bachchan and Aishwarya Rai Bachchan were also tested, their results will come tomorrow: Maharashtra Health Minister Rajesh Tope pic.twitter.com/iXpuFJR1xQ
— ANI (@ANI) July 11, 2020
अमिताभ बच्चन ने खुद ट्वीट कर दी जानकारी
खुद के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए अमिताभ बच्चन ने शनिवार रात करीब 11 बजे ट्वीट किया, "मेरा कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। अस्पताल में भर्ती किया गया है। परिवार और स्टाफ का भी कोरोना वायरस का टेस्ट किया गया है। जिसकी रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं, उनसे गुज़ारिश है कि वो अपनी जांच जल्द से जल्द करा लें।''
अभिषेक ने भी ट्वीट कर दी जानकारी
अमिताभ बच्चन की तरह उनके बेटे अभिषेक ने भी कुछ देर बाद खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी ट्विटर पर साझा की है। उन्होंने ट्वीट किया 'आज मैं और मेरे पिता दोनों ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए। हम दोनों में ही कोरोना के बेहद हल्के लक्षण हैं और अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। हमने अस्पताल को जानकारी दे दी है और हमारे परिवार और स्टाफ की जांच की गई है। सभी से संयम बरतने की और परेशान नहीं होने की अपील करता हूं। धन्यवाद।"
अभिषेक बच्चन ने बीएमसी के संपर्क में होने की जानकारी दी
अभिषेक बच्चन ने अपने दूसरे ट्वीट में बताया है कि ''वे सभी बीएमसी उनके संपर्क में हैं और वो लोग बीएमसी के आदेशों का अनुपालन कर रहे हैं।''